बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ये सेलेब्स अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करते रहते हैं। कई फैंस इनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इन सेलेब्स को काफी ट्रोल भी करते हैं। अब हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे।
अनन्या पांडे की कजिन हुईं सोशल मीडिया बुलिंग का शिकार, कहा- 'ये मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलाना पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अलाना की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन हाल ही में अलाना ने सोशल मीडिया पर बुलिंग की घटना को साझा किया है। उन्होंने बताया कि ऐसा उनके साथ अक्सर होता रहता है।
दरअसल अलाना पांडे ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने इस घटना की जानकारी दी है। अपनी पोस्ट में अलाना लिखती हैं, 'मेरे पोस्ट पर एक महिला ने कमेंट किया था कि मेरा गैंगरेप होना चाहिए क्योंकि मैंने बिकिनी में तस्वीर साझा की थी। उसके बाद उसने उस पोस्ट पर मेरे माता- पिता को भी टैग किया। जिससे वो भी उसे देख सकें। काश मैंने स्क्रीनशॉट ले लिया होता।'
A post shared by Alanna Panday (@alannapanday) on
आगे अलाना लिखती हैं, 'कमेंट देखकर मैं काफी विचलित हो गई थी। मैंने तुरंत ही उस महिला को ब्लॉक कर दिया। और इंस्टाग्राम ने भी उस कमेंट को डिलीट कर दिया।' अलाना लिखती हैं, 'जब मैं उस महिला को ब्लॉक करने के लिए उसकी प्रोफाइल पर गई तो मैंने देखा कि वो एक शादीशुदा महिला थी और उसकी एक बेटी भी थी। वो भी मुझसे छोटी। मुझे समझ नहीं आता कि आप ऐसा किसी दूसरे के बच्चे के बारे में कैसे सोच सकते हो।'
इस पोस्ट के साथ अलाना ने कैप्शन के माध्यम से ये भी बताया कि ऐसा उनके साथ पहली बार नहीं हुआ है। अलाना ने कैप्शन में लिखा, 'ये एक महीने पहले हुआ था। काश मैंने इसके बारे में पहले ही बात की होती। लेकिन सुबह उठते ही ऐसी चीजें पढ़ना अब मेरे लिए आम बात है ये मेरी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। ये केवल 1 प्रतिशत है मुझे ये रोज सुबह उठकर पढ़ना पड़ता है।'

कमेंट
कमेंट X