Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ananya Panday has pictures of Salman Kareena Karisma in her vanity van calls herself biggest fan of Alia Bhatt
{"_id":"671f098d261f71840608394f","slug":"ananya-panday-has-pictures-of-salman-kareena-karisma-in-her-vanity-van-calls-herself-biggest-fan-of-alia-bhatt-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: अनन्या के वैनिटी वैन में लगी है कई बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें, खुद को बताया सबसे बड़ी फैन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ananya Panday: अनन्या के वैनिटी वैन में लगी है कई बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें, खुद को बताया सबसे बड़ी फैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:26 AM IST
सार
Ananya Panday: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे लगातार फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतती आ रही हैं। आज अनन्या के लाखों प्रशंसक हैं, लेकिन क्या आपको यह पता है कि चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या किन अभिनेताओं की प्रशंसक हैं। उनकी दीवानगी अपने स्टार्स के लिए इतनी हद तक है कि उन्होंने अपने पसंदीदा स्टार्स की तस्वीरें अपने वैनिटी वैन में लगा रखी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनन्या पांडे बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि उनकी वैनिटी वैन में उन सभी अभिनेताओं की तस्वीरें उन्होंने लगा रखी हैं, जिनकी वह खुद बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। यह लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन इस पूरी लिस्ट में एक अभिनेत्री ऐसी हैं, जिनके लिए अनन्या की दीवानगी सबसे बड़ी है।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे का बॉलीवुड के प्रति जुनून सभी को पता है। बचपन से ही, अनन्या अपनी बी-टाउन की अभिनेत्री बनना चाहती थीं। वह करीना कपूर खान, सलमान खान और करिश्मा कपूर से इतनी प्रभावित थी कि आज भी उसकी वैनिटी वैन में इन सेलेब्स की तस्वीरें लगी रहती हैं। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह आलिया भट्ट की सबसे बड़ी प्रशंसक हैं।
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान CTRL अभिनेत्री अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि उनकी वैनिटी वैन के शीशे पर करिश्मा कपूर की तस्वीर लगी हुई है। करिश्मा के अलावा सलमान खान की तस्वीर के साथ करीना कपूर खान का मशहूर डायलॉग 'जब वी मेट', 'मैं अपनी फेवरेट हूं' भी है। इसके अलावा आलिया भट्ट की भी तस्वीर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
खो गए हम कहां फिल्म की अभिनेत्री अनन्या ने इस दौरान आलिया भट्ट की भी प्रशंसा की। अनन्या ने कहा कि जब लोग उनसे पूछते थे कि 'आप किस कॉलेज में गई थीं?' तो वह जवाब देती थीं 'मैं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में सेंट टेरेसा में गई थी।' "मैं आलिया भट्ट की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं। उनके साथ एक ही स्कूल में होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात रही है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।