{"_id":"626447f76c31f4607210ead6","slug":"ananya-panday-praised-film-jersey-actress-says-shahid-kapoor-you-made-me-cry-like-a-baby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jersey: 'जर्सी' में शाहिद कपूर की एक्टिंग की कायल हुईं अनन्या पांडे, बोलीं-'आपने मुझे बच्चे की तरह रुला दिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jersey: 'जर्सी' में शाहिद कपूर की एक्टिंग की कायल हुईं अनन्या पांडे, बोलीं-'आपने मुझे बच्चे की तरह रुला दिया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर, अनन्या पांडे- फिल्म जर्सी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 22 अप्रैल, शुक्रवार को सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी है। फैंस तीन सालों से शाहिद को वापस एक्शन में देखने का इंतजार कर रहे थे। फिलहाल फिल्म जर्सी से अब ये इंतजार खत्म हो गया है और फैंस से लेकर समीक्षकों तक से फिल्म को सराहाना मिल रही है और बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। अब इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी जर्सी में शानदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर और पूरी टीम की जमकर तारीफ की है। तो वहीं शाहिद कूपर ने भी उन्हें शुक्रिया कहा है।
2 of 4
अनन्या पांडे ने की फिल्म जर्सी की तारीफ
- फोटो : social media
अनन्या ने की फिल्म की जमकर तारीफ
अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म जर्सी की सराहना की है। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी फिल्म जर्सी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'सभी एहसास! शाहिद कपूर आपने मुझे बच्चे की तरह रुला दिया!!! मृणाल ठाकुर आप सनशाइन गर्ल हैं! अमन गिल मेरा सारा प्यार आपके साथ है। इसी के साथ अभिनेत्री ने पंकज कपूर कीसर (हाथ उठाते हुए इमोटिकॉन्स) पोस्ट किए।
3 of 4
जर्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
ओरिजिनल जर्सी स्टार भी कर चुके हैं तारीफ
बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी तेलुगू की रीमेक है जो इसी नाम से बनी थी। तेलुगु जर्सी में साउथ स्टार नामेस नानी नजर आए थे और ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी। शाहिद कपूर की जर्सी देखने के बाद अभिनेता नानी ने भी उनकी और पूरी जर्सी टीम की तारीफ की थी। इसके अलावा अभिनेत्री कृति सेनन और कियारा आडवाणी भी 'जर्सी' की तारीफ कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म जर्सी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म जर्सी की कहानी अर्जुन तलवार नाम के एक ऐसे क्रिकेटर की है, जो प्रतिभाशाली तो है लेकिन असफल है। बाद में वह अपने बेटे के लिए जर्सी लाने से प्रेरित होकर फिर से क्रिकेट में वापसी करता है। फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट मृणाल ठाकुर हैं तो वहीं इस फिल्म में पंकज कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।