द कश्मीर फाइल्स में दमदार एक्टिंग से तारीफें बटोरने वाले एक्टर अनुपम खेर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने देश की बेहतरी की दिशा में काम करने लिए पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है। इस मुलाकात के दौरान एक्टर ने अपनी मां दुलारी की ओर से पीएम मोदी के लिए भेजा गया खास तोहफा भी दिया।
मुलाकात: अनुपम खेर ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया मां का खास तोहफा, बोले- आपसे मिलकर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। आज आपसे मिलकर मन और आत्मा दोनो प्रसन्न हुए। आप देश के लिए, देशवासियों के लिए दिन रात जो कार्य और मेहनत कर रहें है उसके लिए आपको धन्यवाद कहने का मौक़ा मिला। और जिस श्रद्धा के साथ आपने मेरी माँ द्वारा आपकी रक्षा के लिए रुद्राक्ष की माला स्वीकार की वो हम और दुलारी जी हमेशा याद रखेंगे। प्रभु आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाये रखें। और ऐसे ही हम सबको ऊर्जा देते रहें! जय हिंद!'
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी। आज आपसे मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।आप देशवासियों के लिए दिन रात जो मेहनत कर रहें है, वो प्रेरणात्मक है! जिस श्रद्धा के साथ आपने मेरी माँ द्वारा आपकी रक्षा के लिए भेजी रुद्राक्ष की माला स्वीकार की वो हम हमेशा याद रखेंगे।जय हो।जय हिंद! 🙏🇮🇳🙏 pic.twitter.com/yBQN4UOvWy
एक्टर के इस ट्वीट का पीएम मोदी ने भी जवाब दिया है। उन्होंने एक्टर की मां से उपहार प्राप्त करने के लिए आभार जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'बहुत बहुत धन्यवाद अनुपम खेर सर। आपकी आदरणीय माताजी और देशवासियों का ही आशीर्वाद है, जो मुझे मां भारती की सेवा के लिए निरन्तर प्रेरित करता रहता है।'
बहुत-बहुत धन्यवाद @AnupamPKher जी। यह आदरणीया माताजी और देशवासियों का आशीर्वाद ही है, जो मुझे मां भारती की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहता है। https://t.co/6hFfd7ivmJ
अनुपम खेर के इस ट्वीट पर लोगों की भी खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो बहुत बढ़िया है! आपको हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री के साथ देखकर बहुत अच्छा लगा।' वहीं, कई यूजर ट्विटर पर जय हिंद लिखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही रिलीज हुई अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को पूरे देश में पसंद किया गया है। फिल्म ने कमाई के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब तक यह फिल्म 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।