फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: रेस्टोरेंट के बाहर पैसे मांग रही महिला की हरकत देख डरीं दीया मिर्जा, वीडियो में देखें पूरा सीन

Sat, 23 Apr 2022 10:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 23 Apr 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza scared by a woman asking for money outside the restaurant, watch the video
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गईं। सोशल मीडिया पर दीया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीया डरी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति वैभव उन्हें सहारा देते हुए नजर आते हैं।

Dia Mirza scared by a woman asking for money outside the restaurant, watch the video
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला

दरअसल, दीया और उनके पति वैभव रात में डिनर करने बाहर निकले थे। डिनर के बाद जैसे ही दीया रेस्टोरेंट से बाहर आती हैं, पैपराजी तस्वीरें क्लिक करने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला दीया से पैसे की मांग करने लगती है। उनके आगे बढ़ने के बावजूद वह महिला एक्ट्रेस का पीछा नहीं छोड़ती। इस दौरान दीया का सहमा हुआ चेहरा कैमरे में कैद हो जाता है। यह सब देखकर उनके पति स्थिति को संभालते हैं और एक्ट्रेस को गाड़ी तक पहुंचाते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Dia Mirza scared by a woman asking for money outside the restaurant, watch the video
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर रहती हैं बहुत एक्टिव

दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में वह छुट्टियां मनाने कुर्ग गई हुई थीं। वहां की सुंदर तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर भी की थीं। उन्होंने बताया था कि प्रकृति के करीब रहना उन्हें काफी पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza scared by a woman asking for money outside the restaurant, watch the video
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

बता दें कि 15 फरवरी, 2021 को दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव संग शादी कर ली थी। शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था और केवल रिश्तेदारों और कुछ करीबी दोस्तों को ही न्योता दिया गया था। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अव्यान है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया को आखिरी बार अनुभव सिन्हा की 'थप्पड़' में देखा गया था। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'कॉल माय एजेंट बॉलीवुड' में भी नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed