फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म में नजर आएंगी अनन्या, शूटिंग खत्म होने पर लिखा इमोशनल नोट

Mon, 27 Feb 2023 06:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 27 Feb 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday Vikramaditya Motwane Film Wrap actress Posted emotional note on Social Media
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने करियर में उम्मीद के मुताबिक अब तक सफलता हासिल नहीं की है। एक्ट्रेस जल्द ही विक्रम मोटवानी की फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अनन्या अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अनन्या ने इस फिल्म  को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। 


Guneet Monga: 'पगलेट' की सफलता के बाद गुनीत मोंगा ने उमेश बिष्ट से फिर मिलाया हाथ, नई फिल्म के लिए किया साइन

Ananya Panday Vikramaditya Motwane Film Wrap actress Posted emotional note on Social Media
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अनन्या पांडे ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उन्होंने निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने की अनाम थ्रिलर का शूटिंग पूरी कर ली है। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के निर्देशक और पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, "और शूटिंग पूरी हुई! विक्रमादित्य मोटवानी मैं आपको जितना भी धन्यवाद दूं वो काफी नहीं होगा, लेकिन मैं आशा करती हूं कि मैंने आपको गौरवान्वित किया है और आगे भी करती रहूंगी। इस टीम के हर एक सदस्य को शुक्रिया जिन्होंने इस जादुई फिल्म के लिए अपना सब कुछ दिया है- आई लव यू दोस्तों।''

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

Ananya Panday Vikramaditya Motwane Film Wrap actress Posted emotional note on Social Media
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर फिल्म के निर्देशक का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए फोटो साझा की और लिखा, " बमुश्किल तीन महीने पहले से आपको जानता था। आज मुझे खुद को एक प्रशंसक और आपको एक दोस्त कहने पर गर्व है।"
Salman Khan: शाहरुख खान नहीं सलमान बनने वाले थे ‘बाजीगर’ के विक्की मल्होत्रा, इस वजह से भाईजान ने छोड़ी फिल्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday Vikramaditya Motwane Film Wrap actress Posted emotional note on Social Media
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों का किया है निर्दशन

बता दें कि विक्रमादित्य मोटवानी 'उड़ान', 'लुटेरा', 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'एके वर्सेज एके' जैसी फिल्में बनाई हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी नई फिल्म में आधुनिक समय की अपील है और यह वर्तमान समय के लिए बहुत प्रासंगिक है। फिल्म एक स्क्रीनलाइफर है, जो पूरी तरह से उन स्क्रीन के माध्यम से बताई जाएगी जिनका हम उपयोग कंप्यूटर मोबाइल और टीवी के रूप में करते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे न तो मैंने और न ही अनन्या ने पहले कभी ट्राई किया है। मैं इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं। गौरतलब है कि यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है। मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट की घोषणा करेंगे।
Gallan Mitthiyan: रिलीज हुआ मीत का रोमांटिक ट्रैक 'गल्लां मिठियां', एक दिन में बटोरे रिकॉर्डतोड़ व्यूज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed