बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' को लेकर बिजी हैं। सलमान खान ने साल 1993 में आई एक्शन, थ्रिलर और रोमांटिक फिल्म ‘बाजीगर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने कहा कि ‘बाजीगर’ शाहरुख से पहले उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन सलमान इस फिल्म में कुछ बदलाव चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म करने से साफ इनकार कर दिया। एक्टर के मना करने के बाद फिल्म में 'विक्की मल्होत्रा' का किरदार शाहरुख खान को ऑफर किया गया था।
Salman Khan: शाहरुख खान नहीं सलमान बनने वाले थे ‘बाजीगर’ के विक्की मल्होत्रा, इस वजह से भाईजान ने छोड़ी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'निगेटिव था 'बाजीगर’ का कैरेक्टर'
फिल्म को लेकर सलमान के पिता सलीम खान का कहना था कि ‘बाजीगर’ का कैरेक्टर निगेटिव था, जिसे लेकर उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर की जोड़ी अब्बास-मस्तान से कहानी में फेरबदल करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने स्टोरी लाइन में कोई भी बदलाव करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, सलमान के फिल्म को मना करने और शाहरुख खान के लीड रोल करने के बाद अब्बास-मस्तान को लगा कि सलमान और सलीम खान की बात सही थी और इसलिए कहानी में राखी मदर फिगर बन गईं।
'द कपिल शर्मा शो' में किया खुलासा
सलमान खान ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में कहा था कि उन्हें ‘बाजीगर’ पसंद आई थी, लेकिन लीड रोल बहुत नेगेटिव लगा, इसलिए उन्होंने अब्बास-मस्तान को मां जैसा किरदार जोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन दोनों भाई यह कहते हुए उनपर हंस पड़े कि यह तो बहुत घिसी-पिटी बात है। एक्टर ने कहा कि मेरे पापा सलीम खान ने भी यह सुझाव दिया था कि फिल्म का हीरो अपनी मां के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन फिल्म में बदलाव न होने की वजह से मैंने बाजीगर छोड़ दी और शाहरुख ने फिल्म साइन कर ली। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि फिल्म पूरी होने के बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि मां का जो आइडिया आपके पास था वो हमने फिल्म में जोड़ दिया हैं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan-Saba Azad: लीक हुआ ऋतिक और सबा का प्राइवेट मोमेंट! देखें किस करते स्टार्स का वायरल वीडियो
शाहरुख की सफलता से कभी नहीं हुई जलन
इसके बाद साल 2007 में सलमान ने एक मीडिया संस्थान को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें शाहरुख की सफलता से कोई जलन नहीं है। एक्टर ने कहा था कि मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है। मैंने शाहरुख से और उनकी सफलता से जलन की भावना नहीं रखी, बल्कि मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।
यह भी पढ़ें- Gallan Mitthiyan: रिलीज हुआ मीत का रोमांटिक ट्रैक 'गल्लां मिठियां', एक दिन में बटोरे रिकॉर्डतोड़ व्यूज
शाहरुख ने इन फिल्मों में निभाया निगेटिव किरदार
फिल्म ‘बाजीगर’ में शाहरुख ने विक्की मल्होत्रा का किरदार निभाया था। फिल्म का किरदार निगेटिव था। इसके बावजूद भी उन्हें इस रोल के लिए काफी तारीफ मिली थी। इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी और काजोल भी लीड रोल में नजर आईं थीं। 1990 के दशक में शाहरुख ने ‘डर’ और ‘अंजाम’ के साथ ‘बाजीगर’ जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- Chiranjeevi-Nagarjuna: अनुराग ठाकुर ने साउथ एक्टर चिरंजीवी और नागार्जुन से की मुलाकात, सिनेमा पर की गहन चर्चा