{"_id":"617b79dd01342040cd4da15a","slug":"ananya-pandey-cousin-ahaan-share-photos-o-arbaaz-and-aryan-khan-after-they-got-bail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Bail: दोस्त को जमानत मिलते ही खुशी से झूमे अनन्या पांडे के कजिन अहान, साझा कीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Bail: दोस्त को जमानत मिलते ही खुशी से झूमे अनन्या पांडे के कजिन अहान, साझा कीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर्यन खान को कल गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत मिल गई। आर्यन के साथ-साथ अरबाज मर्चेंट को भी जमानत दे दी गई। अब शाहरुख के लाडले के जेल से बाहर आने की खुशी में पूरे बॉलीवुड में खुशी का माहौल छाया हुआ है। मन्नत के बाहर जहां फैंस जश्न मना रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी को बधाई दे रहे हैं। बहुत से सितारों जैसे ऋतिक रोशन, मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर ने आर्यन को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है।
अहान पांडे ने साझा की आर्यन संग तस्वीरें
इसी बीच अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। अहान ने अरबाज और अहान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनकी बचपन से लेकर बड़े होने तक की सभी फोटोज शामिल हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
आर्यन, अरबाज, अहान
- फोटो : सोशल मीडिया
अहान की पहली तस्वीर में वह आर्यन के साथ स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। आर्यन ने नीले रंग की स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई है और साथ ही स्कूल बैग लिया हुआ है। दूसरी तस्वीर में आर्यन और अरबाज कार में बैठे हुए हैं जहां से अहान सेल्फी ले रहे हैं।
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरी तस्वीर में आर्यन और अरबाज वॉशरूम में नजर आ रहे हैं। आर्यन जहां हाथ धोता दिख रहा है तो वहीं अरबाज के चेहरे पर क्रीम लगी हुई है। इन तस्वीरों को शाहरुख के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अहान अक्सर आर्यन और अरबाज के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते नजर आते हैं। वह बचपन के दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : PTI
अनन्या पांडे सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड तो हैं ही साथ ही आर्यन से भी उनकी अच्छी दोस्ती है। वहीं अनन्या के कजिन अहान भी बचपन से ही आर्यन को जानते हैं। हालांकि आर्यन की व्हाट्सएप चैट में अनन्या पांडे का नाम आने के बाद से एनसीबी ने उनसे भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे को इस महीने की शुरुआत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। वह करीब 25 दिनों से जेल में बंद था जिसके बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान को जमानत दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।