एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे मुंबई में इवोर मैक्रों के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अनन्या ने गुरुवार की रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी समारोह के वीडियोज साझा किए हैं। शादी के लिए अलाना ने आइवरी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था और दूल्हे इवोर ने भी शेरवानी पहनी थी। वीडियो में अलाना और इवोर फेरे लेते हुए एक दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। कपल ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है। वहीं, अनन्या ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर साझा करते हुए बैकग्राउंड में जसलीन रॉयल का गाना दिन शगना भी लगाया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में सफेद रंग का इमोजी लगाया है।
Ananya Pandey: कजिन अलाना की शादी में 'सात समंदर पार' गाने पर झूमीं अनन्या, पिता चंकी पांडे ने भी लगाए ठुमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरत अंदाज में नजर आईं अनन्या
इस शादी समारोह में अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने ब्लू और व्हाइट एंब्रॉयडरी की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, एक्ट्रेस की मां भावना ने भी शादी में गोल्डन एंबेलिश्ड वाली साड़ी पहनी हुई थी और एक्टर चंकी पांडे ने पैरेट ग्रीन कलर का ब्लेजर सफेद रंग की पेंट के साथ पेयर किया हुआ था।
रेट्रो लुक में मोनालिसा की कमसिन अदाओं ने लगाई आग
अनन्या ने अलाना की शादी में पिता चंकी संग किया डांस
अलाना की शादी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अनन्या अपने पिता चंकी और कजिन भाई अहान के साथ सात समंदर पार गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो गायक कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। शादी की तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में इवोर की घोड़ी पर धमाकेदार एंट्री हुई है और वहीं उनके दोस्त बारात में डांस कर रहे थे।
लंबे वक्त से अलाना और इवोर कर रहे थे एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि अलाना चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे और उनकी पत्नी डीन पांडे की बेटी हैं। वह एक मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। अलाना ने साल 2021 में अपने बॉयफ्रेंड इवोर से सगाई की थी। इवोर और अलाना एक दूसरे को वर्षों से डेट कर हे थे। उनका एक YouTube चैनल है और वे लॉस एंजिल्स, यूएसए में रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं और अपने प्रशंसकों को बनाए रखने और उनका मनोरंजन करने के लिए वीडियो बनाते रहते हैं।
Malaika Arora: फैन की हरकत पर भड़क उठीं मलाइका अरोड़ा, नेटिजन्स का वीडियो देख चढ़ा पारा, हुईं बुरी तरह ट्रोल
इन फिल्मों में नजर आएंगी अनन्या
अनन्या पांडे जल्द ही विक्रमादित्य मोटवाने की साइबर क्राइम-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी हैं। साथ ही अनन्या आयुष्मान खुराना के साथ कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में भी नजर आएंगी है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, अन्नू कपूर, मनोज जोशी और विजय राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
#DinnerWithSRK : शाहरुख खान ने इस मामले में दी विराट कोहली-अक्षय कुमार को मात, ट्विटर पर छाए किंग खान