फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। ऐसे में अनन्या का एक बूमररैंग वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक एक्टर उनपर 'हाथ उठाता' नजर आ रहा है।
VIDEO: अनन्या पांडे पर 'हाथ उठाते' नजर आया ये बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ये बॉलीवुड एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन हैं। वहीं वीडियो एक बूमररैंग है जिसमें कार्तिक अनन्या के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कार्तिक मस्ती में अनन्या के ऊपर हाथ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस उनसे बचती नजर आ रही है।
बता दें कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म पति पत्नी और वो में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के शूटिंग सेट से पहले भी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ऐसे में इस लेटेस्ट वीडियो को भी सोशल मीडिया यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं। फिल्म में अनन्या और कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।
View this post on Instagram
A post shared by Sartik Fanclub (@kartik.sara.fanclub) on
फिल्म 'पति पत्नी और वो ' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। यह फिल्म 1978 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रीमेक है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 में को रिलीज होगी।
बात कार्तिक आर्यन की करें तों एक्टर फिल्मों के साथ ही साथ सारा अली खान के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार दोनों साथ में वक्त बिताते नजर आ जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों के फोटोज और वीडियो को यूजर्स खूब पसंद करते हैं।