सब्सक्राइब करें

Viral: करण जौहर की पार्टी में अनन्या पांडे ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, यूजर्स बोले- उर्फी जावेद का फैशन डिजाइनर है क्या

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Mar 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
Ananya Pandey who arrived in black transparent dress at Karan Johar party got trolled
अनन्या पांडे - फोटो : instagram/ananyapanday

अनन्या पांडे अपने स्टाइलिश लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करके फैंस को आकर्षित करती रहती हैं। हाल ही में अनन्या की फिल्म 'गहराइयां' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की वजह से भी अनन्या काफी चर्चा में थीं, लेकिन इस समय अनन्या पांडे अपनी एक बोल्ड ड्रेस की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ और करण जौहर के खास दोस्त अप्रूवा मेहता ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर शानदार पार्टी का आयोजन था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए थे। इस पार्टी में अनन्या पांडे भी शामिल हुईं, लेकिन अपनी ड्रेस की वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

Trending Videos
Ananya Pandey who arrived in black transparent dress at Karan Johar party got trolled
अनन्या पांडे - फोटो : insta

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इस पार्टी में काफी लाइमलाइट में रहीं। पार्टी में अनन्या ने जमकर मस्त की। उन्होंने काले रंग का ट्रांसपेरेंट शिमर गाउन पहना था। गाउन में अभिनेत्री का लुक काफी बोल्ड था। कई फैंन्स को अनन्या का ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कई सारे यूजर्स ऐसे भी हैं जिनको अनन्या का लुक अतरंगी लग रहा है। वह अनन्या की तुलना उर्फी जावेद के फैशन सेंस से कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Pandey who arrived in black transparent dress at Karan Johar party got trolled
अनन्या पांडे - फोटो : instagram/ananyapanday

अनन्या पांडे की ये ड्रेस देखकर कई यूजर्स को उर्फी जावेद की याद आ गई है। एक यूजर ने लिखा- मेरे ख्याल से अनन्या पांडे और उर्फी जावेद का फैशन डिजाइनर एक ही है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- अब उर्फी जावेद क्या पहनेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- उर्फी बोलेंगी, मैं करूं तो कैरेक्टर ढीला है। एक शख्स ने लिखा- अनन्या पार्टी में आई हैं या फिर बिकिनी पहनकर स्वीमिंग पूल में।

Ananya Pandey who arrived in black transparent dress at Karan Johar party got trolled
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे विजय देवरकोंडा की लाइगर और 'खो गए हम कहां' में नजर आने वाली हैं। अनन्या ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से 2019 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म पति पत्नी और वो में भी नजर आई थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed