फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files VS Bachchhan Paandey: 'द कश्मीर फाइल्स' ने बढ़ाई 'बच्चन पांडे' की मुसीबतें, पहले दिन की कमाई से तय होगा फिल्म का भविष्य

Fri, 18 Mar 2022 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 18 Mar 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
vivek agnihotri film 'The Kashmir Files' created trouble for Akshay kumar starrer 'Bachchhan Paandey', will affect screen count and box office collection
बच्चन पांडे-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

होली के मौके पर अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बच्चन पांडे' रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर आने के बाद से ही खिलाड़ी कुमार के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि रिलीज के बाद इस फिल्म की राहें आसान नहीं लग रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को हिट साबित होने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

vivek agnihotri film 'The Kashmir Files' created trouble for Akshay kumar starrer 'Bachchhan Paandey', will affect screen count and box office collection
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' से मिल रही कड़ी टक्कर

इस शुक्रवार रिलीज हुई 'बच्चन पांडे' को 'द कश्मीर फाइल्स' से कड़ी टक्कर मिल सकती है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने अभी तक 98.30 करोड़ का कारोबार किया है, जो अपने आप में चौंका देने वाला है। इस फिल्म के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए बच्चन पांडे के स्क्रीन काउंट को भी घटा दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म पहले 2500 पर्दे पर रिलीज होने जा रही थी। वहीं, अब इसे 2000 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया है। माना जा रहा है कि पर्दों की संख्या कम होने की वजह से फिल्म के पहले दिन की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। फिल्म अगर पहले दिन 15 करोड़ से अधिक का बिजनेस करती है तो इसे एक अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है।

vivek agnihotri film 'The Kashmir Files' created trouble for Akshay kumar starrer 'Bachchhan Paandey', will affect screen count and box office collection
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय की पिछली फिल्मों का पहले दिन का बिजनेस

अक्षय कुमार की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर चुकी हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन 26.29 करोड़ की ओपनिंग की थी। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से उनकी 'बेलबॉटम' ने पहले दिन महज 2.75 करोड़ की ही कमाई की थी। इसके अलावा 'गुड न्यूज' ने 17.56 करोड़ और 'हाउसफुल 4' ने 16.50 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek agnihotri film 'The Kashmir Files' created trouble for Akshay kumar starrer 'Bachchhan Paandey', will affect screen count and box office collection
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनिंग डे पर अक्षय की फिल्मों का कलेक्शन

सूर्यवंशी - 26.29 Cr.
बेलबॉटम - 2.75 Cr.
गुड न्यूज- 17.56 Cr.
हाउसफुल 4- 16.50 Cr
मिशन मंगल- 29.16 Cr
केसरी -21.06 Cr.
रोबोट 2.0 - 20.25 Cr.
गोल्ड - 25.25 Cr.
पैड मैन- 10.26 Cr.

टॉयलेट एक प्रेम कथा- 13.10 Cr.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed