सब्सक्राइब करें

'अंधाधुन' पर तब्बू का बड़ा खुलासा,कहा-'निर्देशक फिल्म के क्लाइमेक्स का खुलासा नहीं करना चाहते थे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 04 Aug 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Andhadhun actress tabu revealed director Sriram Raghavan did not want to reveal the end of Andhadhun
AndhaDhun - फोटो : file photo
बीते साल आई अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' काफी हिट रही थीं। जबरदस्त थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ दिग्गज अभिनेत्री तब्बू और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म की कहानी ने ना केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि समीक्षकों ने भी जमकर तारीफ की। 

 
Trending Videos
Andhadhun actress tabu revealed director Sriram Raghavan did not want to reveal the end of Andhadhun
Andhadhun
'अंधाधुन' को कई फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया। जहां इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार फिल्म 'अंधाधुन' को 8 अगस्त से शुरू होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न 2019 में भी दिखाया जाएगा। इन बीच 'अंधाधुन' की अभिनेत्री तब्बू ने फिल्म को लेकर बड़ी बात बोली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Andhadhun actress tabu revealed director Sriram Raghavan did not want to reveal the end of Andhadhun
tabu - फोटो : file photo
तब्बू ने कहा है कि शूटिंग के दौरान फिल्म का क्लाइमेक्स सबसे ज्यादा रोमांच पैदा करने वाला था। फिल्म के क्लाइमेक्स का निर्देशक श्रीराम राघवन खुलासा नहीं करना चाहते थे। वह ऐसा करने के लिए तैयार ही नहीं थे। वह इस बात पर विश्वास करते हैं क्या तुम देखते हो और क्या सोचते हो। 
Andhadhun actress tabu revealed director Sriram Raghavan did not want to reveal the end of Andhadhun
andhadhun - फोटो : file photo
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तब्बू ने कहा कि जैसा कि,'मुझे पहले बताया गया था कि मेरा किरदार यानी सम्मी मर जाएगी और फिल्म में आयुष्मान खुराना आखिरी तक सच में अंधे रहेंगे। हमें ये नहीं पता चल रहा था कि वह हमसे झूठ बोल रहे हैं या सच।' आपको बता दें कि फिल्म 'अंधाधुन' साल 2018 की सबसे शानदार फिल्मों मे से एक है। 
विज्ञापन
Andhadhun actress tabu revealed director Sriram Raghavan did not want to reveal the end of Andhadhun
अंधाधुन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म 'अंधाधुन' चीन में भी दर्शकों के दिलों को जीता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अकेले चीन में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। बात करें तब्बू की आखिरी फिल्म की तो वह आखिरी बार अजय देवग के साथ फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आई थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed