{"_id":"5d46ebc48ebc3e6ccd3476f5","slug":"this-is-the-reason-hid-rakhi-sawant-her-wedding-with-ritesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी सावंत ने क्यों छुपाई शादी की बात? हनीमून की तस्वीरें वायरल होते ही सामने आई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राखी सावंत ने क्यों छुपाई शादी की बात? हनीमून की तस्वीरें वायरल होते ही सामने आई सच्चाई
Sun, 04 Aug 2019 10:19 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत की शादी की बात आखिरकार सच ही निकली। हनीमून की तस्वीरें वायरल होने के बाद सारी सच्चाई सामने आ ही गई। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने मान ही लिया कि उसने शादी रचा ली है। पहले शादी की खबरों को फोटोशूट बताकर टालने वाली राखी ने इसके पीछे की वजह भी जगजाहिर कर दी।
rakhi sawant
- फोटो : social media
गौरतलब है कि पिछले दिनों राखी सावंत की शादी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी। कहा जा रहा था कि राखी ने गुपचुप तरीके से मुंबई के जे डब्लू मैरियट में एक NRI से शादी कर ली है। हालांकि बाद में राखी ने खुद इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा था कि उनकी ये तस्वीरें फोटोशूट की हैं। अब एक बार फिर राखी के शादी की चर्चा शुरू हो गई है।
rakhi sawant
- फोटो : social media
हाल ही में राखी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे अपनी मेहंदी, चूड़ा और सिंदूर शो-ऑफ कर रही हैं। राखी की तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हनीमून की तस्वीरें हैं। राखी से जब इस तस्वीर को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि हैं मैंने सच में शादी कर ली है और उस वक्त उन्होंने इसलिए झूठ बोला क्योंकि वह डर गईं थीं। राखी ने ये बात स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी सावंत
- फोटो : social media
राखी ने कहा- वह काफी डर गई थी इसलिए उन्होंने झूठ बोल दिया। शादी के बारे में बात करते हुए राखी बताती हैं कि शादी काफी गुपचुप तरीके से की गई इसमें परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे। इतना ही नहीं शेयर की गई तस्वीरों में राखी के हाथ में जो चूड़ा दिख रहा है उसपर किसी का नाम लिखा हुआ है। अगर आप तस्वीर तो गौर से देखेंगे तो इन चूड़े पर रितेश लिखा हुआ है।
विज्ञापन
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मैं बहुत खुश हूं और बहुत मजे कर रही हूं। मेरे ईश्वर और फैन्स को शुक्रिया।' हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब राखी सावंत की शादी की चर्चा सामने आई है। इसके पहले भी वे पिछले साल दीपक कलाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी की प्लानिंग बताई थी। लेकिन दोनों की ही शादी नहीं हुई। इसके पहले 2009 में राखी का स्वयंवर नाम से एक रियलटी टीवी शो भी कर चुकी हैं।