अपने आयोजन के 20वें साल में हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक आइफा अवार्ड्स अपने घर लौट आए हैँ। जी हां, हर साल विदेश के किसी मशहूर शहर में होते रहे आइफा पुरस्कार इस बार मुंबई में होंगे। आइफा अवार्ड्स 2019 के नामांकन बुधवार को घोषित कर दिए गए। निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन 13 नामांकन जीत कर इस बार के पुरस्कारों में सबसे आगे हैं। इसके बाद नंबर है मेघना गुलजार की फिल्म राजी और संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का।
आइफा अवार्ड्स की इस साल घर वापसी, पुरस्कारों की दौड़ में 13 नामांकन जीत 'अंधाधुन' सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के आइफा अवार्ड्स पहले नेपाल की राजधानी काठमांडू में होने की बात चली थी। नेपाल की संसद ने इन पुरस्कारों के लिए एक बड़ा बजट भी पारित कर दिया था लेकिन हाद में आइफा के आयोजकों ने इससे इंकार कर दिया। आइफा आयोजकों को कहना था कि इस साल के आयोजन स्थलों में से नेपाल भी एक था लेकिन उसके नाम पर कभी अंतिम फैसला नहीं हुआ। अब ये आयोजन अगले महीने मुंबई में प्रस्तावित हैं। आइफा पुरस्कारों के शुरू होने के बाद से ये पहला मौका होगा जब ये पुरस्कार हिंदी सिनेमा के शहर मुंबई में होंगे।
इस साल के नामांकनों में अंधाधुन को 13 वर्गों में जबकि राजी और पद्मावत को 10-10 वर्गों में नामांकन मिला है। इनके अलावा जिन अन्य प्रमुख फिल्मों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार मे नामांकन हासिल हुआ है, उनमें रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने सात, आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो ने छह नामांकन हासिल किए हैं।
बेस्ट फिल्म के लिए नामित होने वाली फिल्मों में अंधाधुन, बधाई हो, पद्मावत, राजी और संजू के बीच मुकाबला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाने के लिए आयुष्मान खुराना (अंधाधुन), राजकुमार राव (स्त्री), रणबीर कपूर (संजू), रणवीर सिंह (पद्मावत) और विकी कौशल (राजी) नामित हुए हैं। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए आलिया भट्ट (राजी), दीपिका पादुकोण (पद्मावत), नीना गुप्ता (बधाई हो), रानी मुखर्जी (हिचकी) और तब्बू (अंधाधुन) नामित हुए हैं।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार पाने के लिए जिन निर्देशकों के नाम नामित हुए हैं, उनमें अंधाधुन के लिए श्रीराम राघवन, बधाई हो के लिए अमित शर्मा, पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली, राजी के लिए मेघना गुलजार और संजू के लिए राजकुमार हीरानी के नाम शामिल हैं।
पढ़ें: काफी बोल्ड है रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा, शाहरुख खान के बेटे से है ये कनेक्शन

कमेंट
कमेंट X