फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाई-पाई को मोहताज हो गई थी ये अभिनेत्री, सलमान के बाद मदद को आगे आया ये निर्देशक

Fri, 15 Nov 2019 12:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 Nov 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
anees bazmee promises to film salman khan co actress pooja dadwal
Pooja Dadwal

सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' (1995) में नजर आ चुकीं अभिनेत्री पूजा डडवाल बीमारी को मात देकर वापस सामान्य जिंदगी में लौट रही है। पूजा को टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी हो गई थी लेकिन अपनी खराब आर्थिक स्थिति की वजह से उनके लिए इलाज कराना आसान नहीं था। जब सलमान को इस बात का पता चला तो उन्होंने मदद की और इलाज का खर्च उठाया। सलमान के बाद बॉलीवुड का एक और बड़ा नाम उनकी मदद करना चाहता है।

anees bazmee promises to film salman khan co actress pooja dadwal
anees bazmi - फोटो : social media

बीमारी से ठीक होने के बाद अब पूजा फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं। ऐसा लग रहा है पूजा की ये मुराद जल्द पूरी होने जा रही है। जी हां, लेखक और निर्देशक अनीस बज्मी ने एक वेबसाइट से बातचीत में खुलासा किया कि वो फिल्म में पूजा को मौका देंगे। बज्मी ने कहा 'मैं अपनी अगली फिल्म में पूजा को लूंगा। आखिरकार भावनाएं हमेशा हमारे लिए करियर से ऊपर होती हैं।'

anees bazmee promises to film salman khan co actress pooja dadwal
Pooja Dadwal - फोटो : file photo

बज्मी ने कहा कि 'इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जो उनकी मदद करेंगे। अगली फिल्म का स्क्रिप्ट जैसे ही फाइनल होगा या फिर उनके लिए किसी भी रोल की गुंजाइश होगी मैं पूजा को जरूर रोल ऑफर करूंगा। एक लेखक होने के नाते मेरी पूरी कोशिश होगी कि स्क्रिप्ट में उनके मुताबिक रोल हो। इसका मतलब ये नहीं है कि ये केवल सुहानुभूति के लिए कर रहा हूं। मुझे लगता है कि वो कमबैक करने के लिए तैयार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anees bazmee promises to film salman khan co actress pooja dadwal
Pooja Dadwal

हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा ने कहा, 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री दो दशक पहले छोड़ दी थी लेकिन अब वापसी करना चाहती हूं। टीवी, फिल्म या डिजिटल मीडिया से जुड़ा कोई भी काम, जो मेरे लायक होगा, वह करूंगी।' इंटरव्यू में पूजा ने अपने बीमारी के दिनों को याद करते हुए कहा कि, 'शुरुआत में तो मुझे पता ही नहीं लगा था कि मुझे टीबी है। परिवार ने भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की। उस वक्त मुझे खून की उल्टियां होती थीं, मेरे बाल तेजी से झड़ रहे थे, कंघी करती तो गुच्छे में बाल झड़ते थे, सारे बाल न झड़ जाएं इस डर से मैंने बालों में कंघी लगाना छोड़ दिया था।'

विज्ञापन
anees bazmee promises to film salman khan co actress pooja dadwal
Pooja Dadwal - फोटो : file photo

पूजा ने कहा, 'जब खबर मीडिया तक पहुंची तो मेरे बारे में सलमान खान को पता लगा जिसके बाद उन्होंने मेरी मदद की। उनकी टीम मुझे प्राइवेट अस्पताल में ले जाना चाहती थी, लेकिन मैंने शिवड़ी के टीबी अस्पताल में ही इलाज करवाना चाहा क्योंकि मैंने सुना था कि यहां इलाज अच्छा होता है। इसके बाद सलमान की टीम ने उस सरकारी अस्पताल को ही प्राइवेट जैसा कर दिया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed