फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Angad Bedi: शादी से पहले 75 लड़कियों को डेट कर चुके अंगद बेदी, नेहा भी सुनकर रह गई थीं दंग

Mon, 06 Feb 2023 10:28 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Angad Bedi Birthday know about actor and Neha Dhupia Husband Affairs Career Movies
Angad Bedi - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में हुआ था। अंगद बेदी का जन्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान बिशन सिंह बेदी के घर में हुआ था। अभिनेता ने अपनी पढ़ाई ज्ञान भारती स्कूल, साकेत नई दिल्ली से की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। बता दें कि अंगद बेदी ने अंडर 19 क्रिकेट खेला था। कॉलेज के बाद अंगद बेदी ने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की और अभिनय करने लगे। 

Angad Bedi Birthday know about actor and Neha Dhupia Husband Affairs Career Movies
Angad Bedi - फोटो : सोशल मीडिया

कई फिल्मों में कर चुके हैं काम
अंगद बेदी अभिनेता होने के साथ साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म काया तरण से की थी, जिसे शशि कुमार ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद अंगद एन एस माधवन की मलायाम फिल्म वानमारंगल वीझुंपोल (व्हेन द बिग ट्रीज फॉल) में नजर आए। अंगद ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया। इनमें फालतू, पिंक, डियर जिंदगी और टाइगर जिंदा है आदि फिल्में शामिल हैं। वानमारंगल वीझुंपोल फिल्म के लिए अंगद के अभिनय की खूब सराहना की गई थी। 

TV Actress: आदर्श बहू वाले रोल छोड़ इन टीवी एक्ट्रेस ने उठाईं बंदूक, खाकी वर्दी में जीता दर्शकों का दिल

Angad Bedi Birthday know about actor and Neha Dhupia Husband Affairs Career Movies
Angad Bedi - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 में नेहा धूपिया से की शादी
अंगद बेदी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने अभिनेत्री नेहा धूपिया से साल 2018 की 10 मई को शादी कर ली थी। दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था, जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में शादी कर ली। नेहा धूपिया अंगद बेदी से दो साल बड़ी हैं। अंगद के दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि शादी से पहले नेहा धूपिया प्रेग्नेंट थीं, क्योंकि नवंबर 2018 में ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। 

Bigg Boss 16: राशन के चक्कर में फिर आपस में भिड़े कंटेस्टेंट, अर्चना गौतम की जिद ने बिगाड़ा पूरा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Angad Bedi Birthday know about actor and Neha Dhupia Husband Affairs Career Movies
Angad Bedi - फोटो : सोशल मीडिया

शादी से पहले 75 लड़कियों को किया डेट
अंगद बेदी ने अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने शादी से पहले 75 लड़कियों को डेट किया। दरअसल अभिनेता अंगद बेदी ने नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में इस बात का खुलासा किया था।  साथ ही, उन्होंने यह भी बताया था कि इन 75 लड़कियों में कई ऐसी थीं, जो उम्र में उनसे काफी बड़ी थीं।

Abhishek Bachchan: जब अभिषेक की इस हरकत पर भड़क गई थीं ऐश्वर्या, दो दिन के लिए बेडरूम से निकाल दिया था बाहर

विज्ञापन
Angad Bedi Birthday know about actor and Neha Dhupia Husband Affairs Career Movies
Angad Bedi - फोटो : सोशल मीडिया

अंगद ने नेहा के इस शो के दौरान बताया कि वह बहुत डिसिप्लिन में पले-बढ़े हैं। मुंबई आने से पहले तक वह काफी शर्मीले थे। मुंबई शिफ्ट होने के बाद काफी सारी चीजों में बदलाव आए, जिनमें नए दोस्त बने और कई लोगों से मुलाकात हुई। इस दौरान कई लड़कियों को डेट भी किया। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लड़कियां तो उनसे लगभग 10 साल तक बड़ी थीं। अंगद बेदी और क्रिकेटर युवराज सिंह बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ क्रिकेट भी खेला। हालांकि, वक्त के साथ दोनों के रिश्ते में भी काफी बदलाव देखने को मिला। 

Pathaan: शाहरुख की फिल्म ने पाकिस्तान में किया बवाल, पठान को लेकर सेंसर बोर्ड ने लिया एक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed