{"_id":"5c14c4a3bdec2253a54138f3","slug":"angad-bedi-got-a-role-with-janhvi-kapoor-in-karan-johar-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंगद बेदी के लिए लकी साबित हुई उनकी बेटी, पैदा होने के 1 महीने बाद ही मिला अब तक का सबसे बड़ा रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंगद बेदी के लिए लकी साबित हुई उनकी बेटी, पैदा होने के 1 महीने बाद ही मिला अब तक का सबसे बड़ा रोल
एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia angad bedi
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और हिंदी सिनेमा मे तेजी से अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता अंगद बेदी के लिए उनकी बिटिया का आना बेहद लकी साबित हुआ है। पिछले महीने उनके घर लक्ष्मी आई और इस महीने उनकी मौका मिल गया है प्रोड्यूसर करण जौहर की अगली फिल्म में हीरो बनने का।
2 of 5
angad bedi and neha
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस में इस साल एंट्री करने वाले तमाम नए चेहरों में अंगद बेदी का नाम भी जुड़ गया है। अंगद बेदी हीरो बनने जा रहे हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की अगली फिल्म में। ये फिल्म भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक होगी।
3 of 5
अंगद बेदी
पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में हीरो के तौर पर साउथ के सेंसेशन दुलकीर सलमान को साइन किया गया है। लेकिन, दुलकीर की डेट्स फिल्म की शूटिंग डेट्स से मैच नहीं कर पा रही हैं और अब इस फिल्म में एंट्री हो गई है अंगद बेदी की। अंगद बेदी के लिए साल 2018 काफी लकी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
NEHA DHUPIA ANGAD BEDI
- फोटो : SELF
पहले उनकी अदाकारी की फिल्म सूरमा में जमकर तारीफ हुई और फिर पिछले महीने की 18 तारीख को उनकी पत्नी ने एक खूबसूरत सी बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम मेहर रखा गया है और अंगद अपनी बेटी की तस्वीरें अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Angad Bedi
- फोटो : social media
मशहूर फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया से अंगद ने इसी साल 10 मई को शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी में किसी भी स्टार को इनवाइट नहीं किया था । बता दें कि इससे पहले अंगद बेदी वेब सिरीज 'इनसाइड एज' में भी हाथ आजमा चुके हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।