{"_id":"5bf0d950bdec2269a642c753","slug":"angad-bedi-says-girlfriend-left-in-newyork-with-no-money-and-passport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 6 महीने बाद नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी बोले'- 'गर्लफ्रेंड ने की ऐसी हालत नहीं बचा था पैसा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 6 महीने बाद नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी बोले'- 'गर्लफ्रेंड ने की ऐसी हालत नहीं बचा था पैसा'
Sun, 18 Nov 2018 08:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
angad bedi and neha dhupia
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'टाइगर जिंदा है' और 'सूरमा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर अंगद बेदी ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। अंगद बेदी का यह खुलासा निजी जिंदगी से जुड़ा है जिसे जानकर नेहा धूपिया भी हैरान रह गईं। दिलचस्प बात यह है कि अंगद बेदी ने यह बात एक चैट शो के दौरान बताई जिसे उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ही होस्ट कर रही हैं। यह एक रेडियो शो है जिसका नाम 'नो फिल्टर नेहा' है।
2 of 5
angad bedi and neha dhupia
- फोटो : twitter
इस चैट शो के दौरान अंगद बेदी ने बताया कि वह अब तक 75 लड़कियों को डेट कर चुके हैं और ज्यादातर लड़कियां उम्र में उनसे बड़ी थीं। इसके बाद अंगद बेदी बातों-बातों में ऐसी बात कह गए जिसे सुनकर नेहा धूपिया को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। अंगद बेदी ने शो के दौरान अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र किया जिसे याद करके आज भी वह घबरा जाते हैं।
3 of 5
अंगद बेदी
अंगद बेदी ने बताया वह उनसे उम्र में साढ़े तीन साल बड़ी लड़की को डेट कर रहे थे। उस लड़की ने उनके पास से सारा पैसा यहां तक कि उनका पासपोर्ट भी ले लिया था। इस घटना को बताते हुए अंगद बेदी ने कहा - 'मैं उसका 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा था। हम लोग एक बार में गए थे जहां पर उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। कुछ ड्रिंक्स लेने के बाद वह उत्तेजित हो गई थी और कही जाने की जिद करने लगी। मैं बहुत थक गया था इसलिए उससे कहा - तुम क्यों नहीं जातीं, मैं अभी वापस आ जाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
angad bedi
- फोटो : twitter
अंगद ने आगे बताया - 'उसने मुझे बार में छोड़ दिया था। मेरे पास न तो पैसा था, न मोबाइल फोन। सब कुछ उसके बैग में रखा हुआ था। यहां तक कि मेरे पास उस जगह का पता भी नहीं था जहां पर मैं रुका हुआ था। सुबह करीब साढ़ें 4 बजे तक मैं न्यूयॉर्क की सड़कों पर ऐसे ही भटकता रहा। जैसे ही मैं बार के पास से गुजरा तो मुझे मेरे कुछ दोस्त दिखाई दिए। उन्होंने मुझे देखकर हाथ हिलाया और मदद की। दूसरे दिन मैं जहां पर रुका हुआ था वहां पहुंचा और सारा सामान उठाया। उस दिन मैंने ब्रेकअप कर लिया था।'
विज्ञापन
5 of 5
angad bedi and neha dhupia
- फोटो : File Photo
अंगद ने बताया 'गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर गिफ्ट देना चाहता था इस वजह से मियामी के टिकट पहले से ही बुक कर रखे थे। मैं इस वकेशन को छोड़ना नहीं चाहता था। उसने मुझसे वहां पर भी लड़ाई की। यहां तक कि उसने मुझे कमरे से बाहर जाने को भी कहा। मियामी में इस कमरे को छोड़कर बहुत खुश हो जाऊंगा। मैं बाकी लड़कियों के साथ पार्टी कर सकता हूं।' आपको बात दें, नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इस साल 10 मई को गुपचुप शादी दिल्ली के गुरुद्वारे में की थी। इन दोनों ने शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। फिलहाल नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। कहा जा रहा है कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।