फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपक डोबरियाल ने अमर उजाला से साझा की दिली इच्छा, इस महान खिलाड़ी का किरदार करने के लिए बेकरार

Wed, 26 Feb 2020 10:54 AM IST
शिप्रा सक्सेना रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 26 Feb 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Angrezi medium actor Deepak dobiryal wants to do biopic of legendary hockey player major dhyanchand
दीपक डोबरियाल - फोटो : मुंबई, अमर उजाला

25 साल से रंगमंच और सिनेमा में सक्रिय अभिनेता दीपक डोबरियाल उन बेहतरीन कलाकारों में से हैं जिन्होंने उत्तराखंड के मिट्टी की महक मनोरंजन की दुनिया में घोली है। फकीरा चल चला, की रफ्तार से आगे बढ़ते दीपक ने कभी किसी खेमे का ठप्पा अपने ऊपर नहीं लगने दिया, यही वजह रही होगी कि पुरस्कार बांटने वाली जूरी के वह कभी फेवरिट नहीं बन पाए। दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए नामित हो चुके दीपक की उत्कंठ इच्छा है कि वह हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की बायोपिक में उनका किरदार करें।

loader

 

Angrezi medium actor Deepak dobiryal wants to do biopic of legendary hockey player major dhyanchand
दीपक डोबरियाल - फोटो : मुंबई, अमर उजाला

दीपक की नई फिल्म अंग्रेजी मीडियम जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनकी और इरफान खान की जोड़ी की चर्चाएं अभी से होने लगी हैं। अमर उजाला से एक खास मुलाकात में दीपक अपने दिल का दर्द बयां करते हुए कहते हैं, 'मैंने 15 साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे मेजर ध्यान चंद की बायोपिक करनी है, लेकिन यहां तो कहानी ही कुछ और है। मेरे दिमाग में विचार चलते रहते हैं और मैं ऐसे ही लुटाता रहता हूं। यह सोच कर कि मैं नहीं तो कोई और ही कर लेगा। अपने पास बचा कर मुझे करना भी क्या है?'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Angrezi medium actor Deepak dobiryal wants to do biopic of legendary hockey player major dhyanchand
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक के पास ऐसी तमाम कहानियां हैं जिनमें वह काम करना चाहते हैं। वह कहते हैं, 'मेरे दिमाग में कई और महान लोग के भी नाम आते हैं जिनका मैं नाम अभी नहीं बोलना चाहता। मैं चाहता हूं कि अभी मेरा स्तर थोड़ा ऊंचा हो जाए तब मैं खुद एक लेखक को पकड़कर बोलूंगा कि आप इनकी कहानी लिखिए और मैं इनका किरदार निभाऊंगा।'
Angrezi medium actor Deepak dobiryal wants to do biopic of legendary hockey player major dhyanchand
मेजर ध्यानचंद - फोटो : मुंबई, अमर उजाला
फ्लिपकार्ट ने भारत में अपने ऐप पर जिन छोटी कहानियों पर बनी फिल्मों को हाल ही में लॉन्च किया उनमें से एक कहानी स्वाहा में दीपक भी दिखे हैं। उधर, मेजर ध्यानचंद की कहानियां हिंदी सिनेमा में बरसों से तैरती रही हैं। तीन साल पहले निर्माता निर्देशक करण जौहर ने ध्यानचंद की जीवनी पर फिल्म बनाने की बात की थी। फिर 'उड़ता पंजाब' और 'सोनचिड़िया' के निर्देशक अभिषेक चौबे का नाम भी सामने आया कि वह मेजर ध्यानचंद की कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।


'बिग बॉस 13' खत्म होते ही सिद्धार्थ शुक्ला का बड़ा खुलासा, बताया किसकी शक्ल कभी नहीं देखना चाहते
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed