{"_id":"5d29a1328ebc3e6d035422e3","slug":"angrezi-medium-director-homi-adajania-shares-emotional-post-on-social-media-for-irrfan-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग खत्म होते ही डायरेक्टर ने इरफान खान पर लिखी ये इमोशनल पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग खत्म होते ही डायरेक्टर ने इरफान खान पर लिखी ये इमोशनल पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 13 Jul 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान और करीना कपूर खान जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
2 of 5
Irrfan Khan and Kareena
- फोटो : file photo
इस बीच 'अंग्रेजी मीडियम' के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने इरफान खान के लिए बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की है। पता हो कि इससे पहले इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना करने की वजह से काफी समय तक फिल्मों से दूर रहे थे। होमी अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी और इरफान खान की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अद्भुत इंसान बताया है।
3 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
होमी अदजानिया ने 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के दौरान के अनुभव को शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने इरफान खान के लिए अपनी पोस्ट में लिखा- 'इरफान खान आप अद्भुत इंसान और एक अच्छे एक्टर हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। इसके साथ ही होमी अदजानिया ने अपनी पोस्ट में 'अंग्रेजी मीडियम' के अन्य कास्ट और क्रू को धन्यवाद किया है।'
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि इरफान खान को खतरनाक बीमारी होने का पता चलते ही बॉलीवुड के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे थे। बीमारी को मात देकर इरफान खान करीब 8 महीने बाद लंदन से भारत वापस लौटे थे। इस दौरान इरफान फिल्मों से दूर थे लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस को लगातार तबीयत का अपडेट दे रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
hindi medium
- फोटो : file photo
इरफान खान फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' से करीब दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान खान ने सेट पर जैसे ही अपना पहला शॉट दिया तो वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए थे। बता दें कि हिंदी मीडियम में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सबा को फिल्म के सीक्वल में नहीं लिया गया। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।