फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: लंदन में अक्षय कुमार ने गुस्से से फैन का फोन छीना, इस हरकत के बाद किया ये काम; वीडियो वायरल

Sun, 20 Jul 2025 08:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 20 Jul 2025 08:34 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक फैन पर गुस्सा कर रहे हैं। उसका फोन छीन रहे हैं। आखिर क्यों गुस्से में हैं बॉलीवुड के कूल कहे जाने वाले खिलाड़ी कुमार? 

विज्ञापन
Angry Akshay Kumar Snatch Fan Phone In London Video Went Viral
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार अक्सर ही अपने फैंस के साथ दोस्ताना अंदाज में मिलते हैं। लेकिन हालिया वायरल वीडियो में वह गुस्से में दिख रहे हैं। लंदन में अपने एक फैन पर गुस्सा करते हुए पाए गए। यहां तक कि फैन का फोन छीनने की कोशिश तक अक्षय कुमार ने की। आखिर ऐसा क्यों कर रहे है, अक्षय? जानिए पूरा मामला। 


 
Angry Akshay Kumar Snatch Fan Phone In London Video Went Viral
फैन पर गुस्सा होते हुए अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
लंदन में वॉक करते हुए स्पॉट 
वायरल वीडियो में अक्षय कुमार लंदन में वॉक करते हुए नजर आए। वह अकेले वॉक कर रहे थे। इसी बीच एक फैन साइकिल चलाते हुए दूर से उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। पहले तो अक्षय का ध्यान इस बात पर नहीं जाता है। मगर जैसे ही वह देखते हैं कि कोई उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है तो वह गुस्से में मना करते हैं। थोड़ी देर बाद आगे बढ़कर उस फैन का फोन छीनने की कोशिश करते हैं। यही वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मगर कहानी यहीं खत्म नहीं होती है।  

Angry Akshay Kumar Snatch Fan Phone In London Video Went Viral
अक्षय ने गुस्सा होने के बाद फैन संग क्लिक करवा ली फोटो - फोटो : एक्स (ट्विटर)
आखिर में फैन के साथ करवाया फोटो क्लिक 
अक्षय की वायरल वीडियो रिकॉर्ड करने वाला फैन ही एक आगे की वीडियो शेयर करता है। जिसमें अक्षय कुमार ने उसके साथ फोटो क्लिक करवाई है। इसका मतलब है कि जिस फैन पर अक्षय नाराज हुए, उसी के साथ प्यार से फोटो भी क्लिक करवाते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Angry Akshay Kumar Snatch Fan Phone In London Video Went Viral
यूजर्स ने अक्षय की वायरल वीडियो पर दिए रिएक्शन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
यूजर्स ने दिए वीडियो पर रिएक्शन
अक्षय कुमार की गुस्से वाली वायरल वीडियो पर यूजर्स और उनके फैन ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अक्षय को इतना गुस्से में कभी नहीं देखा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्राइवेसी सबको चाहिए, अक्षय कुमार ने बिल्कुल सही किया।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पब्लिक फीगर है, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है, सही किया अक्षय सर।’ इस तरह से अक्षय कुमार को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया। 
विज्ञापन
Angry Akshay Kumar Snatch Fan Phone In London Video Went Viral
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
इन फिल्मों में अब नजर आएंगे अक्षय कुमार 
हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और ‘केसरी 2’ में नजर आए। वह ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी कर रहे हैं। इन फिल्मों के अलावा भी वह ‘भूत बंगला’ नाम की एक फिल्म भी कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed