{"_id":"5f9ebf0870484332fb01a2c4","slug":"angry-soldier-attacks-on-amitabh-bachchan-callertune-on-corona-virus-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉलर ट्यून पर अमिताभ बच्चन की आवाज सुन भड़का जवान, बोला- 'जो शख्स खुद कोरोना पॉजिटिव...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉलर ट्यून पर अमिताभ बच्चन की आवाज सुन भड़का जवान, बोला- 'जो शख्स खुद कोरोना पॉजिटिव...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter @SrBachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस का कहर हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सरकार की तरफ से तमाम सावधानियां सुझाई जा रही हैं। इन दिनों हर एक शख्स किसी को कॉल करने से पहले अमिताभ बच्चन की आवाज सुन रहा है जिसमें वह बताते हैं कि कैसे कोरोना को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। लेकिन इस आवाज से परेशान होकर सीआरपीएफ के एक जवान ने कस्टमर केयर को फोन कर दिया है।
Trending Videos
2 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram/amitabhbachchan
इस शख्स का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में खुद को सीआरपीएफ का जवान बताने वाला शख्स कहता है- 'मुझे ये जानकारी चाहिए कि दिन में जितनी बार भी मैं फोन करता हूं अमिताभ बच्चन हाथ धोना सिखाते रहते हैं। मैं इससे परेशान हो चुका हूं। मुझे अमिताभ बच्चन की आवाज नहीं सुनाई देनी चाहिए। वह मुझे सलाह देने वाले कौन होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : sony tv twitter
शख्स आगे कहता है, 'जो आदमी खुद कोरोना पॉजिटिव था, मैं उनकी सलाह क्यों मानूं। अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव था, ऐसे में उनको मुझे सलाह देने का कोई हक नहीं बनता। मैं उनकी आवाज सुनकर परेशान हो चुका हूं। मैं हाई कमान तक बात पहुंचाना चाहता हूं। वे मुझे सलाह देने वाले कौन होते हैं। इसे आपको बंद ही करना होगा। हम उनकी बात नहीं मान सकते।'
4 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : sony tv twitter
बता दें, अमिताभ बच्चन के कॉलर ट्यून पर कुछ यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि वह अमिताभ बच्चन की आवाज सुनकर परेशान हो चुके हैं। अरुणा नाम की यूजर लिखती हैं, 'इनकी आवाज और गाइडलाइन सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आता है। एक तो यह मैसेज बहुत लंबा है दूसरी बात जिनकी पूरी फैमिली कोरोना से नहीं बच सकी उन्हें हमें समझाने का हक नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
बता दें कॉलर ट्यून में अभिताभ बच्चन कहते हैं, 'नमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड-19 की चुनौती का सामना कर रहा है। कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम सतर्क रहें। इसलिए जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है, नियमित रूप हाथ धोना, मास्क पहनना और आपस में उचित दूरी बनाए रखना। याद रखिए दो गज दूरी, मास्क है जरूरी। खांसी बुखार या सांस लेने में कठिनाई होने परहोने पर हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क करें।' अमिताभ बच्चन से पहले मशहूर वॉइस ओवर आर्टिस्ट जसलीन भल्ला की आवाज सुनाई देती थी। करीब सात महीने से कॉलर्स को यह टोन सुनाई जा रही है, जिससे लोग परेशान हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X