फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल बाद अनिल-माधुरी का दिल हुआ 'धक-धक', पहली फोटो ने किया 'टोटल धमाल'

Sat, 21 Apr 2018 11:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
anil kapoor and madhuri dixit first look release from total dhamal
माधुरी दीक्षित

'बेटा', 'राम लखन' और 'तेजाब' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर 18 साल बाद फिर साथ नजर आने वाले हैं । इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' में दोनों मुख्य किरदार में होंगे। इन दोनों स्टार के अलावा फिल्म में अजय देवगन भी होंगे ।

anil kapoor and madhuri dixit first look release from total dhamal
माधुरी दीक्षित

'धमाल' सिरीज की इस फिल्म का टाइटल ट्रैक हाल ही में शूट किया गया । इस दौरान माधुरी और अनिल के शूट हुए लुक की फोटो सामने आ गई है । दोनों दो दशक पहले जितने ही पर्फेक्ट दिख रहे हैं । माधुरी मरून कलर की गाउन और अनिल ग्रीन कलर के सूट में बेहद जंच रहे हैं ।

anil kapoor and madhuri dixit first look release from total dhamal
माधुरी दीक्षित

बता दें कि 14 अप्रैल को फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी । माधुरी ने बड़ी ही आसानी से शूटिंग शुरू की और लोगों का दिल जीत लिया । जब सेट पर अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा दोनों से मिले तो माहौल ही बदल गया ।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor and madhuri dixit first look release from total dhamal
माधुरी दीक्षित

सभी ने मिलकर खूब मजे किए और तीन दिन का शूट दो दिन में ही खत्म हो गया । दर्शकों को माधुरी और अनिल के सिल्वर स्क्रीन पर आने का बेसब्री से इंतजार है । माधुरी खुद भी 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं ।



 

विज्ञापन
anil kapoor and madhuri dixit first look release from total dhamal
माधुरी दीक्षित

इससे पहले साल 2014 में उन्होंने फिल्म 'गुलाब गैंग' में काम किया था । इसके साथ ही माधुरी की पहली मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' भी रिलीज होने वाली है । फिल्म के फर्स्ट लुक में माधुरी साड़ी पहने नजर आई थीं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed