{"_id":"59e182bc4f1c1bcf538b73e8","slug":"anil-kapoor-and-sonam-kapoor-team-up-for-ek-ladki-ko-dekha-toh-aisa-laga-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भतीजे के बाद अब बेटी के साथ फिल्म करेंगे अनिल कपूर, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भतीजे के बाद अब बेटी के साथ फिल्म करेंगे अनिल कपूर, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
अनिल कपूर
अनिल कपूर और सोनम कपूर के फैन्स के लिए खुशखबरी है। ये दोनों आपको जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। ये जानकारी फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने दी है।
Trending Videos
सोनम कपूर
जहां एक ओर फैन्स दोनों को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो वहीं इस फिल्म का नाम भी उनके लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं है। इस फिल्म का नाम अनिल कपूर की फिल्म '1942 लव स्टोरी' के फेमस गाने की तर्ज पर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रखा गया है। हालांकि इस फिल्म को विधु की बहन शैली चोपड़ा डायरेक्ट करेंगी।
पढे़ं- 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'गोलमाल अगेन' में सेंसर ने किये नॉर्मल कट, दिवाली पर करेंगी धमाका
पढे़ं- 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'गोलमाल अगेन' में सेंसर ने किये नॉर्मल कट, दिवाली पर करेंगी धमाका
विज्ञापन
विज्ञापन
विधु विनोद चोपड़ा
विधु ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा, ''ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्सुक हूं। दोनों को एक साथ फिल्म में काम करते हुए देखना अच्छा एक्सपीरिंयस होगा।''
पढे़ं- एक्टर जायद खान बोले- इस शख्स की वजह से बॉलीवुड में नहीं हो पाया कामयाब
पढे़ं- एक्टर जायद खान बोले- इस शख्स की वजह से बॉलीवुड में नहीं हो पाया कामयाब
विधु विनोद चोपड़ा
आपको बता दें कि '1942 लव स्टोरी' अनिल कपूर की बेहतरीन फिल्मों से एक है। वहीं इस फिल्म का गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' काफी फेमस हुआ था। दिलचस्प बात ये हैं कि विधु विनोद चोपड़ा ने अनिल कपूर की फिल्म 'परिंदा 'और '1942 लव स्टोरी ' दोनों का निर्देशन किया है। हालांकि इस रोमांटिक गाने को रिलीज हुए 23 साल बीत चुके हैं लेकिन लोगों में इस गाने का क्रेज आज भी उतना ही है।
पढ़ें- एयरपोर्ट पर 8 हजार रु की ड्रेस में दिखीं कैटरीना कैफ, यकीन ना हो तो पढ़ लें
पढ़ें- एयरपोर्ट पर 8 हजार रु की ड्रेस में दिखीं कैटरीना कैफ, यकीन ना हो तो पढ़ लें
विज्ञापन
अनिल कपूर
विधु विनोद चोपड़ा इस समय संजय दत्त की बायोपिक में काफी बिजी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी।
