फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर के ये 10 किरदार हैं एकदम झकास, इन्हीं में से एक ने दिलाया एक्टिंग का नेशनल अवार्ड

Tue, 24 Dec 2019 08:36 AM IST
Mishra Mishra रोहितास सिंह परमार, अमर उजाला, मुंबई
रोहितास सिंह परमार, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 24 Dec 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
anil kapoor birthday special his ten unforgotten character and memorable performance
Anil Kapoor - फोटो : Social Media

अनिल कपूर का आज 63वां जन्मदिन है । बढ़ती उम्र के बावजूद चुस्ती और फुर्ती के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने हिंदी की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों और टीवी शोज में काम करके भी भारत का नाम रोशन किया। अपने 40 साल के करियर में फिल्म अभिनेता और निर्माता के रूप में उन्हें छह फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले निर्माता सुरिंदर कपूर के बेटे अनिल ने कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उनके जन्मदिन पर जानिए उनके 10 बेहतरीन किरदारों के बारे में, जिन्होंने बोनी के छोटे और संजय के बड़े भाई को बनाया हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार। फिल्म युद्ध में बोली गई उनकी फेवरिट लाइन की तरह ही ये सारे किरदार हैं, एकदम झकास...

anil kapoor birthday special his ten unforgotten character and memorable performance
Meri Jung - फोटो : Social Media

किरदार : अरुण वर्मा
फिल्म : मेरी जंग  (1985)

बेहतरीन संवादों, गंभीर जज्बात, रोमांस, और मारधाड़ से भरपूर फिल्म 'मेरी जंग' सर्वश्रेष्ठ कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अनिल कपूर अरुण वर्मा के किरदार में एक बेटे की सभी जिम्मेदारियों को निभाते नजर आए। साथ ही उन्होंने एक भाई का भी किरदार बखूबी निभाया है। अपनी बीमार मां के सामने बेचारे बेटे के रूप में अनिल कपूर का चेहरा सबकुछ बयां करता है। परिपक्व अंदाज में अदालत में पेश की जाने वाली दलीलें उन्हें असली वकील समझने पर मजबूर कर देती हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर के सफल अभिनय ने उन्हें बड़े अभिनेताओं की लाइन में खड़ा कर दिया। इस फिल्म में उनका अभिनय उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनयों में से एक माना जाता है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया था।

anil kapoor birthday special his ten unforgotten character and memorable performance
Mr. India - फोटो : Social Media

किरदार : अरुण वर्मा
फिल्म : मिस्टर इंडिया (1987)

मोगैंबो खुश हुआ ...। जितना इस फिल्म के लिए मोगैंबो को याद किया जाता है, उतना ही लोगों को अरुण वर्मा याद है। उस नेकदिल, बेरोजगार और अनाथालय चलाने वाले अरुण वर्मा को कौन याद नहीं रखेगा? वह बच्चों का भाई है, पिता है, माता है और उनका प्राथमिक स्कूल भी है। जब उसके बच्चे परेशान होते हैं तो वह भी परेशान होता है। जब उसके बच्चे भूखे रहते हैं तो वह भी भूखा रहता है। जब एक बच्ची की मौत होती है, तो... वह बुरी तरह टूट जाता है। फिल्म के हर पहलू में अरुण वर्मा खरा सोना निकला है। फिल्म में एक्शन, रोमांस, इमोशन आदि में अनिल कपूर बेजोड़ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor birthday special his ten unforgotten character and memorable performance
Tezaab - फोटो : Social Media

किरदार : महेश देशमुख/मुन्ना
फिल्म : तेजाब (1988)

फिल्म तेजाब का नाम जब आता है तो माधुरी दीक्षित पर फिल्माया हुआ एक गाना याद आता है। एक दो तीन...। लेकिन फिल्म के मुख्य कलाकार महेश देशमुख उर्फ मुन्ना के रूप में अनिल कपूर को कौन भूल सकता है? शुरुआत से लेकर अंत तक फिल्म में यही तो दिखाई देते हैं। प्यार हो, तकरार हो या गुंडों से मारामारी हो, मुन्ना सबसे बेहतर दिखाई देते हैं। शानदार संवादों का प्रवाह और चेहरे के सच्चाई वाले भाव अपने काम में अव्वल और वफादार होने का सबूत देते हैं। माधुरी के साथ उनकी बेरुखी और बाद में बेइंतहा प्यार, इस किरदार की विविधता को दर्शाते हैं। इस फिल्म में अद्वितीय अभिनय के लिए अनिल कपूर को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड से सुशोभित किया गया।

विज्ञापन
anil kapoor birthday special his ten unforgotten character and memorable performance
Ram Lakhan - फोटो : Social Media

किरदार : लखन प्रताप सिंह
फिल्म : राम लखन (1989)

जब भी अनिल कपूर का नाम आता है तो एक गाना जरूर दिमाग में आता है। सजनों का सजन, मेरा नाम है लखन। ये गाना सुनकर आज भी लोग ए जी, ओ जी करना शुरू कर देते हैं। यह गाना अनिल कपूर पर ही फिल्माया गया है। इस फिल्म में इंस्पेक्टर लखन प्रताप सिंह का किरदार बहुत ही लाजवाब है। अपनी मां की कही बात "गुलाम बनोगे तो कुत्ता समझकर लात मारेगी दुनिया, और गुलाम बनाओगे तो शेर समझकर सलाम करेगी दुनिया" को लखन, जब अपने भाई राम को सुनाता है, तो उस सीन में सिर्फ लखन ही नजर आता है। ऐसे और भी कई सीन हैं जिनमें अनिल कपूर अपने अभिनय के दम पर फिल्म पर राज करते नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed