सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड में अनिल कपूर ने पूरे किए 40 साल, बेटी-दामाद ने दिया ये बड़ा तोहफा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 19 Jan 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
anil kapoor complelted his 40 years in bollywood today
Anil Kapoor

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) को हिंदी सिनेमा में 40 साल हो गए हैँ। उन्होंने वर्ष 1979 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। तब से अब तक अनिल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दी है। आज भी अनिल फिल्म इंडस्ट्री में व्यस्त कलाकारों की सूची में शुमार हैं। अनिल के एक्टिंग करियर के 40 साल होने पर उनकी बेटी सोनम कपूर ने पति आनंद आहुजा संग सोशल मीडिया पर इस मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इसे सेलिब्रेट किया है....

Trending Videos
anil kapoor complelted his 40 years in bollywood today
Sonam Kapoor and Anil Kapoor

गौरतलब है कि अनिल कपूर की बड़ी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिल कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा ' 40 साल  और आगे बढ़ना, अगले दशक के लिए  भी बढ़ते रहना है।' इतना ही नहीं अनिल कपूर ने भी इससे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने फिल्मी सफर की एक वीडियो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 10 ईयर चैलेंस को भूल जाओ, और एके चैलेंज का सामना करो।'

 

40 years and counting... #lookingbackmovingforward #ontothenextdecade @anilskapoor

A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on


विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor complelted his 40 years in bollywood today
अनिल कपूर यश चोपड़ा और दिलीप कुमार के साथ

बात करें अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह पिछली बार फिल्म फन्ने खा में नजर आए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही। अनिल अपनी अपकमिंग दो फिल्में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और टोटल धमाल में नजर आएंगे। पहली फिल्म में वह अपनी बेटी सोनम संग पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे तो वहीं फिल्म टोटल धमाल में वह लंबे अरसे बाद माधुरी दीक्षित के साथ अभिनय करते दिखेंगे। 

 

Inke chehre hai masoom, lekin sab ek se badhkar ek hai. #TotalDhamaal trailer out in 2 days. #ADFFilms @indrakumarofficial @foxstarhindi @saregama_official

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

anil kapoor complelted his 40 years in bollywood today
anil kapoor

गौरतलब है कि अनिल कपूर ने साल 1979 में फिल्म हमारे तुम्हारे से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में वह बेहद छोटे किरदार में नजर आए थे। इसके बाद अनिल को साल 1980 में तेलुगू फिल्म वम्सा विरुक्ष्म में लीड रोल मिला था। इसी साल अनिल को दो हिंदी फिल्में एक बार कहो और हम पांच भी ऑफर हुई थी। वहीं, 1981 में उन्हें एमएस साथ्यु की फिल्म कहां-कहां से गुजर गया में देखा गया। 

विज्ञापन
anil kapoor complelted his 40 years in bollywood today
anil kapoor

साल 1982 में फिल्म शक्ति में एक छोटा सा किरदार करने के बाद अनिल ने कन्नड़ फिल्मों में मणि रतनम की फिल्म पल्लवी-पल्लवी (1983) से डेब्यू किया।  इसके बाद अनिल ने बापू की हिंदी फिल्म वो सात दिन (1983) से बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की।  फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed