सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: फिल्म इंडस्ट्री में अनिल कपूर ने पूरे किए 39 साल, पोस्ट शेयर कर याद किए बीते दिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 24 Jun 2022 09:50 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक्टर की यह फिल्म आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में अब सभी इस फिल्म को मिलने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anil kapoor debut film wo saat din completes 39 years actor celebrates the moment with the release of jug jugg jeeyo
अनिल कपूर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक्टर की यह फिल्म आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में अब सभी इस फिल्म को मिलने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म में नजर आए अभिनेता अनिल कपूर ने इस फिल्म के साथ ही इंडस्ट्री में अपने 39 साल भी पूरे कर लिए हैं। 65 वर्षीय एक्टर ने साल 1983 में फिल्म वो सात दिन की रिलीज के साथ बॉलीवुड फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म आज ही के दिन रिलीज की गई थी।

Trending Videos
Anil kapoor debut film wo saat din completes 39 years actor celebrates the moment with the release of jug jugg jeeyo
वो सात दिन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म वो सात दिन की 39वीं वर्षगांठ मनाते हुए सुपरस्टार ने ट्विटर पर फिल्म की एक तस्वीर भी साझा की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,  "वो 7 दिन से जुग जुग जियो तक आज 39 साल!" एक्टर के शेयर किए गए इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही उनकी इस फिल्म को भी याद कर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil kapoor debut film wo saat din completes 39 years actor celebrates the moment with the release of jug jugg jeeyo
वो सात दिन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की एक तस्वीर के साथ ही अनिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, " वो सात दिन में प्रेम प्रताप सिंह पटियालावाले से जुग जुग जियो के भीम तक! यह इतनी शानदार यात्रा रही है! आज से 39 साल पहले मेरी जिंदगी बदल गई और पुरानी यादें असली हैं! यह वीडियो पुरानी यादों की यात्रा है!" अभिनेता के इस पोस्ट को देख फैंस भावुक हो उठे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

Anil kapoor debut film wo saat din completes 39 years actor celebrates the moment with the release of jug jugg jeeyo
वो सात दिन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

एक यूजर ने कमेंट  में लिखा, “सड्डा भी कोई नाम है, सम्मान है, घराना है! , बढ़िया फिल्म!" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "मेरी सबसे पसंदीदा और मेरे दिल के करीब फिल्मों में से एक। और इस कहानी का वो हिस्सा जब अनिल जी आपने अपना पेट गीले कपड़े से बांधा था।" एक यूजर ने लिखा, जुग जुग जियो कपूर साहब।

विज्ञापन
Anil kapoor debut film wo saat din completes 39 years actor celebrates the moment with the release of jug jugg jeeyo
जुग जुग जियो रिव्यू - फोटो : insta

इंडस्ट्री में 39 साल पूरे करने वाले अनिल कपूर अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्मों और टेलीविजन श्रृंखलाओं में भूमिका निभाने के अलावा 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता ने 90 के दशक में अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते और अपनी कई महान भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।  अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर एक्टर एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली के साथ फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed