बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म ‘संजू’ के चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे रणबीर कपूर का क्रेज इस कदर है कि करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर को 24 घंटों में ही 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। अब यश राज फिल्म्स ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज करने की तैयारियों में जुट गए हैं। आज यानी 24 जून को दुनियाभर में संजय दत्त और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। लोगों की उत्सुक्ता को देखते हुए हम ट्रेलर के लॉन्च होने से पहले फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टार कास्ट तक की जानकारी देने जा रहे हैं। पढ़िए…
Shamshera: कैसी है फिल्म की कहानी, कहां हुई शूटिंग, क्या डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर? जानिए सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसी है शमशेरा की कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘शमशेरा’ एक डाकू की नहीं, बल्कि 1800 के दशक में अपने अधिकारों और अंग्रेजों से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाली डकैट जनजाति की कहानी है। यह वीरता की एक अद्भुत कहानी है। एक खतरनाक लेकिन रौबदार डाकू और एक डेरा लेकर गांव गांव घूमने वाली नचनिया की प्रेम कहानी है।
क्या डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर?
फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म में नायक की भूमिका निभाने के साथ-साथ पिता के रूप में भी दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि रणबीर कपूर के 12 साल के लंबे करियर में यह पहली बार है जब अभिनेता डबल रोल में नजर आएंगे।
कैसा है किसका किरदार?
करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘शमशेरा’ में पहली बार संजय दत्त के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक तरफ जहां संजय दत्त एक शत्रु का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, वहीं दूसरी तरफ वाणी कपूर नचनिया के रूप में नजर आएंगी। खबरों की माने तो वाणी ने इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए कथक की स्पेशल ट्रेनिंग ली है। इतना ही नहीं, वाणी को अनोखे अंदाज में संवाद बोलने की प्रशिक्षण देने के लिए अवध से एक खास ट्रेनर भी बुलाया गया था।
कहां हुई फिल्म की शूटिंग?
रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश घोषित होने के बाद 'शमशेरा' लद्दाख में शूट की जाने वाली पहली फिल्म है।