बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने को एक्टर्स अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 की फाइनल शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म 'रेस 3' में तीनों स्टार्स एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसी बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान सभी काफी मौज मस्ती करते दिखाई दिए। इन सभी का फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया एक वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल इस वीडियो में अनिल कपूर सरेआम बॉबी देओल को kiss कर रहे हैं।
अनिल कपूर ने सरेआम बॉबी देओल को किया KISS, देखते ही सलमान खान ने बंद कर ली अपनी आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में फिल्म रेस 3 के टीम मेंमबर्स अनिल कपूर, बॉबी देओल, सलमान खान, साकिब सलीम और जैकलिन फर्नांडीस पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पार्टी में कुछ ऐसा भी हुआ जो कि किसी को भी चौंका सकता है। आपको बता दें कि एक कमरे के अंदर फिल्म 'रेस 3' के सभी स्टार्स इन्जॉय कर रहे थे तभी एक छोटा सा वाकया कैमरे में कैद हो गया।
मस्ती के बीच में अनिल कपूर मजाक में बॉबी देओल को kiss करते हुए नजर आए। एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार अनिल ने बॉबी को पकड़ कर किस किया। इस पर बॉबी ने भी मुस्कुराता हुआ रिएक्शन दिया।
A post shared by Veeksha Vishwa (@vishwaveeksha) on
आपको बता दें कि इन दिनों फिल्म की पूरी टीम कड़ी मेहनत के साथ शूटिंग कर रही है। पिछले दिनों फिल्म 'रेस-3' का फर्स्ट लुक और मोशन लोगो भी रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा हैं और यह फिल्म जून 2018 की ईद में रिलीज होगी। फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।