सब्सक्राइब करें

20Years Of Nayak:'नायक' के लिए अनिल कपूर नहीं आमिर और शाहरुख थे पहली पसंद, 20 साल बाद अभिनेता ने खोला राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 07 Sep 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor on 20 years of Nayak I pursued Shankar for Nayak after both Aamir and Shah Rukh Khan passed it up
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ 7 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी। मंगलवार यानी सात सितंबर को इस फिल्म के रिलीज के 20 साल पूरे हुए हैं। ऐसे में अनिल कपूर ने इसे याद किया है। अनिल के फिल्मी करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक इस फिल्म में उन्होंने खुद मांग कर काम लिया था। इस मौके पर अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने कई लोगों की आपत्ति के बावजूद इस फिल्म के लिए हां की थी। बता दें कि एस शंकर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म फिल्म निर्माता की 1999 की तमिल हिट 'मुधलवन' की रीमेक थी,  जिसमें अर्जुन, मनीषा कोइराला और रघुवरन ने अभिनय किया था।



इस फिल्म में अनिल कपूर पत्रकार शिवाजी राव गायकवाड़ के रूप मे नजर आए थे, शिवाजी राव को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बलराज चौहान (अमरीश पुरी) के एक इंटरव्यू के दौरान भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद एक दिन का सीएम बनने का मौका मिला था।
 

Trending Videos
Anil Kapoor on 20 years of Nayak I pursued Shankar for Nayak after both Aamir and Shah Rukh Khan passed it up
नायक - फोटो : social media

इस फिल्म में कपूर और पुरी के अलावा हिंदी रीमेक में रानी मुखर्जी, परेश रावल, जॉनी लीवर और पूजा बत्रा ने भी अभिनय किया था। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से एक तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा कि वह हमेशा उस संदेश पर विश्वास करते थे जो फिल्म दर्शकों को देने की कोशिश कर रही थी।

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor on 20 years of Nayak I pursued Shankar for Nayak after both Aamir and Shah Rukh Khan passed it up
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '20 साल पहले मैं एक दिन के लिए रील लाइफ का सीएम था और बाकी इतिहास है! मेरे बारे में बहुत सारे लोगों के विचार थे कि मुझे नायक नहीं करनी चाहिए। लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह फिल्म करनी है और मुझे इसके मैसेज में विश्वास था! और अब यहां हम इस फिल्म के 20 साल का जश्न मना रहे हैं।'

Anil Kapoor on 20 years of Nayak I pursued Shankar for Nayak after both Aamir and Shah Rukh Khan passed it up
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अनिल कपूर की तस्वीरों पर बी-टाउन के सेलेब्रिटीज दिल खोल के कमेंट कर रहे हैं। वहीं, उनके फैंस ने तो मानों कमेंट्स और लाइक्स की बौछार कर दी है।  बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर चलते नजर आ रहे थे। साथ ही एक विंटेज कार की भी फोटो उन्होंने शेयर की थी।
विज्ञापन
Anil Kapoor on 20 years of Nayak I pursued Shankar for Nayak after both Aamir and Shah Rukh Khan passed it up
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का जलवा 90 के दशक से लेकर अब तक बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed