फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: अनिल कपूर की टीवी सीरीज 24 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे ये बड़े स्टार, जानें फिर क्यों नहीं बनी बात

Sun, 28 May 2023 05:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 28 May 2023 05:00 PM IST
सार

अनिल कपूर ने एक दशक बाद अपनी टीवी सीरीज 24 को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही इससे जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे करते नजर आए हैं। 

 

विज्ञापन
Anil Kapoor On TV Series 24 says Kapil Sharma and Pankaj Tripathi were shortlisted know why comedian bowed out
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के 'झक्कास किंग' यानी अनिल कपूर 66 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से यंग स्टार्स को टक्कर देते नजर आते हैं। वहीं, अनिल इस उम्र में भी पर्दे पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। हाल ही में एक्टर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में देखा गया था। लगभग एक दशक पहले अनिल ने शो 24 के साथ छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया था। हालांकि, वर्ष 2013 में आया यह शो दर्शकों के बीच प्रभाव पैदा करने में विफल रहा था। इसी को लेकर अब अनिल ने खुलकर बात की है। साथ ही कई बड़े और दिलचस्प खुलासे करते नजर आए हैं। 

Anil Kapoor On TV Series 24 says Kapil Sharma and Pankaj Tripathi were shortlisted know why comedian bowed out
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर ने हालिया इंटरव्यू में 24 को लेकर चर्चा की। साथ ही यह बताया कि इस सीरीज के लिए टिनसेल टाउन की कितनी बड़ी हस्तियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई। अनिल कपूर ने साझा किया, 'मैं उन स्टार्स के चेहरों से गुजर रहा था जिन्हें हमने शॉर्टलिस्ट किया था। नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वे सभी आज बहुत अच्छा कर रहे हैं।'

Anil Kapoor On TV Series 24 says Kapil Sharma and Pankaj Tripathi were shortlisted know why comedian bowed out
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर ने खुलासा करते हुए बताया, 'इनमें से एक थे कपिल शर्मा। वह शो करना चाहते थे लेकिन इसी बीच उनका अपना शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू हो गया, फिर जयदीप अहलावत, पंकज त्रिपाठी भी थे। मैं रत्ना पाठक शाह से भी मिला था, वो भी आई थीं। हम सब अब एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।'

Guneet Monga: जम्मू इंटरनेशनल बॉर्डर पर पहुंचीं ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा, बीटिंग द रिट्रीट का बनीं हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor On TV Series 24 says Kapil Sharma and Pankaj Tripathi were shortlisted know why comedian bowed out
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू में अनिल कपूर से पूछा गया कि अगर 24 जैसा शो आज आता तो बेहतर प्रदर्शन कर पाता। इस पर अनिल कपूर ने साफ किया कि 'पहले वाले' होने का एहसास हमेशा खास होता है। एक्टर ने अपनी बात में जोड़ा, 'लोग इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, शो के लिए उनके मन में जबरदस्त सम्मान है। 24 ने भी इंडस्ट्री को इतने टेक्नीशियन दिए। इन सभी ने अपना नाम बनाया है। यह इंडस्ट्री के लिए एक तरह का पूल था।' 

Bheed Ott Release: इंतजार खत्म! राजकुमार राव की 'भीड़' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब-कहां देखें फिल्म?

विज्ञापन
Anil Kapoor On TV Series 24 says Kapil Sharma and Pankaj Tripathi were shortlisted know why comedian bowed out
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का दूसरा भाग जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाला है। इसे लेकर अनिल कपूर ने साझा किया, 'मेरा किरदार शैलेंद्र जो थोड़ा अधिक घिरा हुआ महसूस कर रहा है, लेकिन हार मानने को तैयार नहीं है। बहुत सारी दिलचस्प और मजेदार चीजें सामने आ रही हैं, और मैं इसके अंत की प्रतीक्षा कर रहा हूं।' अनिल ने हंसते हुए आगे कहा, 'फिर भी यह अंत नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed