मल्टीस्टारर फिल्म 'पागपंलती' का पहला गाना 'तुम पर हैं हम अटके' गुरुवार को यहां मुंबई में एक शानदार फंक्शन में रिलीज हुआ। ये गाना सलमान खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के गाने का रीमेक है। इस गाने में जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को मीका सिंह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। मुंबई में हुए सॉन्ग लांच इवेंट में जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अनिल कूपर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, उवर्शी रौतेला, निर्देशक अनीस बज्मी और निर्माता भूषण कुमार मौजूद रहे। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।
पागलपंती का पहला गाना रिलीज, इवेंट में अनिल कपूर ने खोला हमेशा जवां दिखने का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं अरशद वारसी ने कहा कि बहुत जमाने के बाद मैंने कोई फिल्म की है जहां मुझे खुलकर काम करने का मौका मिला है, खास तौर पर जब आपके साथ जॉन जैसा एक्टर और अनीस जी जैसा डायरेक्टर हो तो और भी मजा आता है। सेट पर मुझे कई नए दोस्त मिले जिनके साथ काम करने का एक अनूठा अनुभव रहा। शूटिंग के दौरान हम सबने मिलकर खूब पागलपंती की और अगर कैमरे के पीछे हुई उन सभी मस्ती पर फिल्म बन जाये तो वह एक अलग पागलपंती होगी। वहीं अनिल कपूर ने अनीस बज्मी के साथ अपने काम करने के लंबे अनुभव को शेयर करते हुए कहा, अनीस जी के साथ बहुत फिल्मे की हैं और बहुत सी फिल्मे आगे भी करनी हैं। 25 सालों में इनके साथ काम करने का कमाल का अनुभव है और उम्मीद करता हूं कि यह सफर आने वाले 25 सालों तक भी ऐसे ही जारी रहे।
बातचीत के दौरान जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और अरशद वारसी से उनके स्ट्रगलिंग दिनों से जुड़े सवाल भी पूछे गए। जिसके जवाब में जॉन ने कहा कि हर दिन मुझमे सुधार होता है। हर आलोचना के बाद मैं बेहतर काम करने की भरपूर कोशिश करता हूं। मैं अपना सिर नीचे रखता हूं और काम करना जारी रखता हूं। मेरे अंदर कोई नकारात्मकता नहीं है कि कोई बुरा बोल रहा है। मैं सिर्फ अच्छा काम करना चाहता हूं। वहीं अरशद वारसी ने कहा कि मैं जब इंडस्ट्री में आया उस दौरान कई और कलाकारों ने डेब्यू किया था। उस समय मुझे लेकर कहा गया था कि मैं इंडस्ट्री में जल्द ही गायब हो जाऊंगा लेकिन आज वे सभी एक्टर्स गायब हो गए हैं और सिर्फ मैं ही दिख रहा हूं।
स्ट्रगलिंग दिनों को लेकर अनिल कपूर ने कहा कि करियर की शुरुआत में जिन चीजों को लेकर मेरी आलोचना की जाती थी आज वही मेरा सबसे मजबूत पक्ष हैं। एक्टर ने कहा कि पहले मेरे शरीर पर अधिक बाल होना और काफी जवान दिखने को मेरी कमजोरी के रूप में देखा जाता था लेकिन आज वे मेरी पहचान हैं।