फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil kapoor: कभी दोस्तों की मदद के लिए फिल्में किया करते थे अनिल कपूर, बोले- अब कुछ नया करने की है कोशिश

Tue, 30 May 2023 11:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 30 May 2023 11:26 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor Reveals He Did Films To Help Friends Now He wants to play special Character In Films
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अनिल ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्में दी हैं और कई यादगार किरदार निभाए हैं। हाल ही में अभिनेता ने इस बारे में बात की कि वह फिल्मों का चयन कैसे करते हैं। अनिल ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय वह अपने दोस्तों के लिए फिल्में किया करते थे।

Anil Kapoor Reveals He Did Films To Help Friends Now He wants to play special Character In Films
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने अपने सुनहरे दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि एक समय था, जब वह केवल अपने दोस्तों की मदद करने के लिए फिल्में करते थे। उन्होंने कहा कि अब वह हमेशा कुछ नया करने की तलाश में रहते हैं, लेकिन पहले वह बिना सोचे-समझे किसी प्रोजेक्ट को चुन लेते थे, ताकि किसी सहकर्मी और दोस्तों की मदद की जा सके।


Paresh Rawal: कभी बैंक में नौकरी करते थे 'बाबू भैया', ऐसे बने सिनेमा के दिग्गज कलाकार

Anil Kapoor Reveals He Did Films To Help Friends Now He wants to play special Character In Films
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि भगवान ने उन्हें किसी की मदद करने में सक्षम होने का मौका दिया है और अगर जरूरत पड़ी तो वह दूसरों से भी ऐसा ही करने की उम्मीद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी एक व्यक्ति बेहद प्रतिभाशाली होता है, लेकिन किस्मत उसके पक्ष में नहीं होती है। ऐसे माहौल में जब वह खराब दौर से गुजर रहा हो तो उसकी मदद करना पूरी तरह से ठीक है।

 

Johnny Depp: बैंड टूर पर नहीं जाएंगे जॉनी डेप, चोटिल हुए अभिनेता को डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor Reveals He Did Films To Help Friends Now He wants to play special Character In Films
ऋतिक रोशन, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ आनंद की आगामी फिल्म 'फाइटर' में पहली बार साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने ऋतिक की तारीफ की और कहा कि वह उनके प्रशंसक हैं।

Paresh Rawal: कभी बैंक में नौकरी करते थे 'बाबू भैया', ऐसे बने सिनेमा के दिग्गज कलाकार


 
विज्ञापन
Anil Kapoor Reveals He Did Films To Help Friends Now He wants to play special Character In Films
अनिल कपूर - फोटो : social media

वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अनिल कपूर को 'द नाइट मैनेजर' वेब सीरीज में देखा गया था। इस शो में अभिनेता के काम की काफी सराहना हुई थी। इसके अलावा वह जेरेमी रेनर के साथ भी एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं, ऋतिक रोशन 'फाइटर' के बाद 'वॉर 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हैं।

Randeep Hooda: 'पुलिस महान सिनेमाई कैरेक्टर बनाती है' इंस्पेक्टर अविनाश की भूमिका पर रणदीप हुड्डा का बयान


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed