बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंद की जाने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों वैसे तो अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। लेकिन इसी के साथ करीना अपने काम में भी किसी तरह की कोई कमी नहीं रख रही हैं। करीना अपने चैट शो व्हॉट वूमन वॉन्ट्स के लिए लगातार शूट कर रही हैं। इसी बीच करीना के चैट शो में अभिनेता अनिल कपूर मेहमान के रूप में मौजूद हुए और ढेर सारी बातें कीं।
इस फिल्म के लिए करीना कपूर ने मांगी थी मोटी रकम, अनिल कपूर ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना के चैट शो में अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच चुके हैं। ये फिल्मी सितारे यहां आकर कई खुलासे करते हैं। ऐसे में इस बार बारी थी अभिनेता अनिल कपूर की। अनिल ने भी चैट शो के दौरान खूब सारी बातें कीं। इसके अलावा अनिल कपूर ने खुद करीना की भी फिल्मों की फीस को लेकर पोल खोली।
दरअसल चैट शो के दौरान करीना ने अनिल कपूर से पूछा कि हॉलीवुड में मेल एक्टर्स उन्हीं फिल्मों काम करते हैं जिसमें उन्हें फीमेल को-स्टार्स के बराबर फीस मिलती है। क्या बॉलीवुड एक्टर्स को भी ऐसा करना चाहिए। करीना के इस सवाल पर अनिल कपूर ने जवाब में कहा कि, उन्होंने (करीना) उनसे बहुत सारे पैसे लिए हैं। इस पर करीना अपने बचाव में कहती हैं, 'हम बैरियर्स तोड़ रहे हैं, हम ऐसा कर रहे हैं लेकिन अभी आपने कहा कि अभी भी कुछ लोग।'
इसके बाद अनिल कपूर ने शो में बताया कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए करीना ने प्रोड्यूसर्स से बहुत ज्यादा फीस की मांग की थी। अनिल ने कहा, 'प्रोड्यूसर्स ने मुझे बताया कि यार ये तो हीरो से भी ज्यादा पैसे मांग रही है। मैंने बोला दे दो। बेबो जो मांग रही दे दो।' बता दें कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की प्रोड्यूसर्स अनिल कपूर, बेटी रिया कपूर, शोभा कपूर और एकता कपूर थे।
वहीं बातचीत को जारी रखते हुए अनिल ने आगे बताया कि उन्हें फीमेल को-स्टार से कम फीस मिलने पर कोई दिक्कत नहीं होती है। उन्होंने कहा, 'ऐसा कई फिल्मों में हुआ है जब एक्ट्रेस ने मुझसे ज्यादा पैसे लिए हैं और मैंने खुशी-खुशी किया।' आपको बता दें कि करीना कपूर और अनिल कपूर ने फिल्म 'टशन' और 'बेवफा' में साथ काम किया था। अब ये दोनों सालों बाद एक बार फिर से करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगे।
पढ़ें: उम्मीद 2021: सितारों की कुंडली के इन 12 ग्रहों से खुलेगी सिनेमा की किस्मत, समझिए पूरा भविष्यफल