सिनेमाघर खुल चुके हैं। लेकिन, क्या सिनेमा की किस्मत इस साल जाग जाएगी? ये सवाल पूरी दुनिया में एक जैसा है। आधी क्षमताओं के साथ खुले सिनेमाघरों में दर्शक तो दिखने लगे हैं। पर, परिवारों का मेला लगना अभी बाकी है। फिर भी, साल 2021 से सभी को उम्मीदें हैं। एक झलक इस साल रिलीज होने जा रही उन फिल्मों की, जिनकी कामयाबी पर सिनेमा की उम्मीद टिकी है। ये वे फिल्में हैं जिनका इंतजार पूरे देश में हो रहा है। इनमें से छह हिंदी सिनेमा की हैं, एक एक फिल्म तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा की और तीन फिल्में हॉलीवुड की हैं।
उम्मीद 2021: सितारों की कुंडली के इन 12 ग्रहों से खुलेगी सिनेमा की किस्मत, समझिए पूरा भविष्यफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
83
निर्देशक: कबीर सिंह
कलाकार: रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन आदि।
देश में सिनेमाघरों को खुले हुए लगभग दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अब तक सिनेमाघरों में कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए साल में पर्दे पर सबसे पहली बड़ी फिल्म लेकर रणवीर सिंह ही उतरेंगे। उनकी फिल्म '83' काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो गई थी लेकिन कोरोना वायरस ने फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की तारीख तो फिलहाल तय नहीं है लेकिन रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इतना जरूर कहा है कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जनवरी से मार्च के बीच में रिलीज हो जाएगी।
सूर्यवंशी
निर्देशक: रोहित शेट्टी
कलाकार: अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अजय देवगन आदि।
अभिनेता अक्षय कुमार की ये फिल्म इस साल सिनेदर्शकों का लिटमेस टेस्ट साबित होगी। अक्षय कुमार अपनी कमाई के मामले में तो नंबर वन बन चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की कमाई वैसी नहीं हो पा रही है जिससे निर्माताओं से लेकर वितरक तक दोनों हाथों से पैसे बटोर सकें। फिल्म ओटीटी पर रिलीज होते होते बची है। वैसे अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘लक्ष्मी’ ओटीटी पर रिलीज हुई तो उसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। फिल्म को साल की पहली तिमाही में ही रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म हिट हुई तो सिनेमा के साथ साथ अक्षय कुमार के लिए भी ये फिल्म संजीवनी साबित होगी।
राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई
निर्देशक – प्रभु देवा
कलाकार: सलमान खान, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, दिशा पाटनी आदि।
साल की अगर सब से बहुचर्चित फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' शीर्ष पर होगी। इस फिल्म का इंतजार सलमान खान के प्रशंसक पिछली ईद से कर रहे हैं लेकिन सलमान अपनी फिल्म को समय पर न तो पूरा कर पाए और न ही रिलीज कर पाए। अनलॉक के बाद सलमान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इसके स्पेशल इफेक्ट्स व पोस्ट प्रोडक्शन पर दिन रात काम चल रहा है। सलमान ने भी कहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो वह अपनी इस फिल्म को इस साल ईद पर जोरदार तरीके से रिलीज करेंगे।
मैदान
निर्देशक: अमित शर्मा
कलाकार: अजय देवगन, प्रियमणि आदि।
बीते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के हीरो अजय देवगन की साल 2021 में उतनी बड़ी तो कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही लेकिन उनके प्रशंसकों को स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म 'मैदान' से बहुत उम्मीदें हैं। अपनी मौजूदा फिल्म 'मेडे' की शूटिंग खत्म करके अजय देवगन निर्माता बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस साल ये फिल्म दशहरा के आसपास रिलीज हो सकती है। अजय देवगन की एक और फिल्म ‘भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया’ का भी इंतजार हो रहा है।