फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: अनिल कपूर को भा गई विद्या बालन की 'नीयत', बोले- पूरी टीम को मिलना चाहिए स्टैंडिंग ओवेशन

Thu, 06 Jul 2023 06:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Jul 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor reviews Vidya Balan film Neeyat praised calls it masterpiece that will leave a lasting impression
अनिल कपूर, नीयत - फोटो : social media

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में गिनी जाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन चार साल बाद थ्रिलर फिल्म 'नीयत' से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म कल यानी 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दर्शकों के लिए रिलीज करने से पहले निर्माताओं ने हाल ही में मुंबई में 'नीयत' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस खास स्क्रीनिंग में अभिनेता अनिल कपूर समेत इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज एक्टर्स शामिल हुए। सस्पेंस ड्रामा देखने के बाद, अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू किया, जिसमें उन्होंने विद्या बालन की आगामी फिल्म की जमकर तारीफ की। 

Anil Kapoor reviews Vidya Balan film Neeyat praised calls it masterpiece that will leave a lasting impression
अनिल कपूर - फोटो : social media

अनिल कपूर ने 'नीयत' को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किए। अभिनेता ने फिल्म की काफी प्रशंसा की और इसे एक मास्टरपीस बताया। अनिल कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में 'नीयत' का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा कि ऐसी फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम स्टैंडिंग ओवेशन की हकदार है। अनिल कपूर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'आज रात नीयत की सिनेमाई प्रतिभा देखी। इसके पीछे की शानदार टीम को खड़े होकर अभिनंदन।' 

Anil Kapoor reviews Vidya Balan film Neeyat praised calls it masterpiece that will leave a lasting impression
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर वहीं नहीं रुके उन्होंने आगे विद्या बालन के अभिनय की भी तारीफ की और लिखा, 'विद्या बालन आपको स्क्रीन पर देखना हमेशा ही बेहतरीन होता है। इसके पीछे की बेहतरीन टीम, जिसमें विद्या बालन, अनु मेनन और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट शामिल हैं, सभी को खड़े होकर अभिनंदन। आपने एक शानदार फिल्म बनाई है, जो सभी के दिलों पर अमिट छाप छोड़ेगी।' आपको बता दें, विद्या बालन लंबे अरसे बाद इस फिल्म से सिनेमाघरों में वापसी करने वाली हैं। उनको आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मंगल' में देखा गया था।  
Kiara Advani: 'सास' को पटाने के लिए कियारा आडवाणी ने लगाया मस्का, आपके भी काम आ सकती है यह लाजवाब ट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor reviews Vidya Balan film Neeyat praised calls it masterpiece that will leave a lasting impression
नीयत - फोटो : सोशल मीडिया

'नीयत' की बात करें तो यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में राम कपूर, राहुल बोस, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा, शहाना गोस्वामी, नीरज काबी और अमृता पुरी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'नीयत' का निर्देशन अनु मेनन ने किया है।  

विज्ञापन
Anil Kapoor reviews Vidya Balan film Neeyat praised calls it masterpiece that will leave a lasting impression
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में काम करते हुए देखा गया था। इसके साथ ही वह '24' नामक वेब सीरीज में भी दिखाई दिए थे। अनिल कपूर इन दिनों अपने नई वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 
Vivek Agnihotri: 'तेज आवाज के साथ बकवास एक्शन', क्या इस बार प्रभास की 'सालार' पर विवेक ने चलाए शब्दों के बाण?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed