'द कश्मीर फाइल्स' बनाकर चर्चा में आए फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों और सितारों पर तंज कसते रहते हैं। वह किसी न किसी मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखते हैं, जो उन्हें सुर्खियों में ले आती है। ऐसा ही कुछ आज हुआ जब विवेक ने 'तेज आवाज के साथ बकवास एक्शन' वाली फिल्मों पर कटाक्ष किया। सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड निर्देशक ने इस बात पर चिंता जताई की कि सिनेमा अत्यधिक हिंसा को कैसे ग्लैमराइज कर रहा है। निर्माता का यह ट्वीट ऐसे समय पर आया है, जब प्रभास की एक्शन फिल्म 'सालार' के निर्माताओं ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है।
Vivek Agnihotri: 'तेज आवाज के साथ बकवास एक्शन', क्या इस बार प्रभास की 'सालार' पर विवेक ने चलाए शब्दों के बाण?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, विवेक ने अपने ट्वीट में किसी भी फिल्म का नाम नहीं लिया है। लेकिन यूजर्स को लग रहा है कि निर्माता 'सालार' पर ही तंज कस रहे हैं। एक यूजर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, विवेक ने लिखा, 'लोग हिंसक पैदा नहीं होते हैं। आपके बच्चों के दिमाग को इंडस्ट्री के नेताओं द्वारा लोकप्रिय साहित्य, सिनेमा और राजनीति में हिंसा को ग्लैमराइज करके तैयार किया जाता है, जिन्हें वास्तव में युवा दिमागों को शांति के लिए प्रेरित करना चाहिए। ऐसी हिंसक दुनिया में एकमात्र समाधान क्रिएटिव कॉन्शियसनेस है।'
Now glamourising extreme violence in cinema is also considered talent. Promoting nonsense cinema is considered a bigger talent. Promoting a non-actor as biggest star is considered biggest talent. And assuming audience is super-dumb is mother of all talent. https://t.co/hTJnLjJGYb
एक दूसरे ट्वीट में विवेक ने लिखा, 'हमने महान इंजीनियरिंग और शक्तिशाली कहानियों वाली ऐसी भव्य फिल्में भी बनाई हैं। उदाहरण के लिए, शोले। लेकिन अब हर कोई मानता है कि दर्शकों को बेवकूफ बनाकर, मार्केटिंग का प्रचार करके और तेज आवाज के साथ बकवास एक्शन करके फिल्म को हिट कराया जा सकता है। भारतीय बॉक्स ऑफिस को देखते हुए, यह है सच भी है।'
We have also made such grand films with great engineering and powerful stories. Sholay, for example.
But now everyone believes dumbing down the audience, creating marketing hype and nonsense action with loud sound can make a film hit. Looking at Indian BO, it’s true also. https://t.co/PY6k5vo68v
जहां एक तरफ भारतीय एक्शन फिल्मों पर विवेक अग्निहोत्री ने कटाक्ष किया, वहीं दूसरी तरफ निर्देशक ने हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: डेड रेकॉनिंग' की तारीफ भी की। विवेक ने टॉम क्रूज की आगामी फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "एक्शन सिनेमा की दुनिया मिशन इंपॉसिबल फिल्म। मुझे उम्मीद है कि किसी दिन हम सिर्फ स्टार इमेज बनाने के बजाय ऐसा कुछ बनाएंगे।'
Extraordinary.
Experiment. Innovation. Engineering. Execution. The world of extraordinary action cinema - @MissionFilm
I hope someday we build something like this instead of just building a star image. https://t.co/uzdjqsOZDB
प्रभास की एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'सालार' का टीजर आज सुबह ही होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया। 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। टीजर में रोमांचक एक्शन की झलक दिखती है, जिसे देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप और अफ्रीका के देशों में की गई है। यह फिल्म 28 सितंबर को पांच भाषाओं तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी।
Kiara Advani: 'सास' को पटाने के लिए कियारा आडवाणी ने लगाया मस्का, आपके भी काम आ सकती है यह लाजवाब ट्रिक