फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anita Khosla: दिव्या खोसला कुमार की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक नोट

Thu, 06 Jul 2023 06:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Jul 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Mother Anita Khosla Passed Away Actress Shared Emotional Note on Social Media
दिव्या खोसला कुमार, अनीता खोसला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की मां अब इन दुनिया में नहीं रहीं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा  है। इंस्टा पर अभिनेत्री ने मां की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के रूप में पैदा होने पर उन्हें गर्व है।


India's Got Talent Season 10: जल्द लगने वाला है हुनरबाजों का मेला, इस दिन होगा इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रीमियर

Divya Khosla Kumar Mother Anita Khosla Passed Away Actress Shared Emotional Note on Social Media
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : instagram

तस्वीरें शेयर करते अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ''कुछ समय पहले मैंने मेरी मां को खो दिया, जिससे मेरे दिल में हमेशा के लिए एक खालीपन आ गया है। मैं आपके असीम आशीर्वाद और नैतिक मूल्यों को अपने साथ लेकर चलूंगी। मेरी सबसे खूबसूरत मां.. आपकी कोख से पैदा होने पर मुझे गर्व है। आई लव यू मम्मा। ओम शांति.......अनीता खोसला की बेटी।”

View this post on Instagram

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

Divya Khosla Kumar Mother Anita Khosla Passed Away Actress Shared Emotional Note on Social Media
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : instagram

दिव्या के इस पोस्ट पर अब सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। मोनालिसा, उर्वशी रौतेला समेत कई सितारों ने अभिनेत्री की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर ओम शांति लिख रहे हैं। 
Divyanka Tripathi: जादू की दुनिया में जाने को हो जाइए तैयार, दिव्यांका की ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ का ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Mother Anita Khosla Passed Away Actress Shared Emotional Note on Social Media
दिव्या खोसला, भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दिव्या अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी हैं। अक्षय कुमार से लेकर जॉन अब्राहम जैसे सितारों के साथ वह स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकी हैं। अभिनेत्री होने के अलावा वह फिल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने यारियां और सनम रे जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। 

विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Mother Anita Khosla Passed Away Actress Shared Emotional Note on Social Media
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही यारियां 2 से बतौर डायरेक्टर वापसी करने वाली हैं। इसी साल 20 अक्तूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें मीजान जाफरी, वरीना हुसैन, अनसवारा राजन, पर्ल वी पुरी और प्रिया प्रकाश वारियर अहम भूमिकाओं में दिखने वाले हैं।
Made In Heaven Season 2: प्राइम पर जल्द होगी 'मेड इन हेवन सीजन 2' की दस्तक, इस बार सोशल टैबू को मिलेगी चुनौती
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed