{"_id":"5c49a758bdec22738e36a2e4","slug":"anil-kapoor-say-sorry-to-her-daughter-sonam-kapoor-at-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द कपिल शर्मा शो' मेें बेटी के साथ पहुंचे अनिल कपूर, सोनम से कहा- मैं माफी मांगता हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द कपिल शर्मा शो' मेें बेटी के साथ पहुंचे अनिल कपूर, सोनम से कहा- मैं माफी मांगता हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 24 Jan 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर वीकेंड कपिल शर्मा और उनकी टीम 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों को गुदगुदाती है। इस बार जब से कपिल ने टेलीविजन पर कमबैक किया है, उनके सितारे बुलंदियों पर हैं। बीते दिनों कपिल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की स्टार कास्ट नजर आएगी। इस ऐपिसोड में अनिल कपूर मांफी मांगते दिखेंगे।
2 of 5
anil kapoor
अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर से कितना प्यार करते हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। इसी प्यार का असर है कि उन्होंने सोनम कपूर से सबके सामने माफी मांगी। कपिल के शो में अनिल कपूर, सोनम, जूही चावला और राजकुमार राव अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे। अनिल ने कहा कि वह सोनम के लिए कभी पैरेंट-टीचर मीटिंग में नहीं गए।
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
अनिल ने बताया कि वह हमेशा शूटिंग में व्यस्त रहते थे। बर्थडे पार्टी में भी वह सबसे लेट पहुंचते थे। कई बार तो वह उसी कॉस्ट्यूम या लुक में पहुंच जाते थे जिसकी वह शूटिंग कर रहे होते थे। अनिल ने कहा कि वे इस बात के लिए सोनम से माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor
शो के दौरान कपिल शर्मा ने सोनम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि शादी के तुरंत बाद ही सोनम ने अपना काम शुरू कर दिया। सोनम ने भी अपने पति आनंद के बारे में कई खुलासे किए। सोनम ने बताया कि चूड़ा क्या होता है, यह आनंद को तब पता चला जब उन्होंने उसे उनके हाथों में देखा।
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor, anand ahuja
- फोटो : instagram
इसके साथ ही सोनम ने शादी के दौरान हुई जूता छिपाई रस्म का भी एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि स्वरा भास्कर ने जूते छिपाने का प्लान किया था लेकिन आनंद ने उन्हें मात दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।