फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर: 64 साल के अनिल कपूर की फिटनेस देख हक्के-बक्के हुए फैंस, नीना गुप्ता और शिल्पा शेट्टी ने किया कमेंट

Mon, 24 May 2021 10:04 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 24 May 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor share post workout photo Neena gupta and Shilpa shetty called him Inspiration
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान कर देते हैं। इसमें अभिनेता अनिल कपूर का नाम भी शामिल है जो फिल्मों के साथ-साथ अपने फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। फैंस उनके अभिनय के दीवाने तो हैं ही साथ ही अनिल अपने वर्कआउट रुटीन और फिटनेस से भी लोगों के होश उड़ा देते हैं। 64 की उम्र में अनिल कपूर अपने टोन्ड शरीर से अच्छे-अच्छे नौजवानों को टक्कर दे देते हैं। उनकी फिटनेस देखकर कोई भी कह सकता है कि उन्होंने उम्र को अपनी मुट्ठी में कैद कर लिया है। लॉकडाउन में जहां लोग घर पर बैठे बैठे वजन बढ़ा रहे हैं तो वहीं अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का एक और नमूना पेश किया है। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट की तस्वीर साझा की है जिसने फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स के भी होश उड़ा दिए हैं। 

Anil Kapoor share post workout photo Neena gupta and Shilpa shetty called him Inspiration
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वर्कआउट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में अनिल अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।







View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

Anil Kapoor share post workout photo Neena gupta and Shilpa shetty called him Inspiration
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

'झक्कास' अभिनेता ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन उसमें हमें क्या करना है ये हमारा फैसला है'। अब फैंस उनकी इस तस्वीर को देखकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं।फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor share post workout photo Neena gupta and Shilpa shetty called him Inspiration
नीना गुप्ता, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अनिल कपूर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आप प्रेरणा हो' तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने कहा- वाह। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार अनिल अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर चुके हैं। वो अपने वर्कआउट की तस्वीरों से हर किसी को प्रेरित करने की कोशिश करते हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग फिटनेस की ओर ध्यान दें।

विज्ञापन
Anil Kapoor share post workout photo Neena gupta and Shilpa shetty called him Inspiration
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor

अनिल कपूर को इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 4 दशक बीत चुके हैं। उन्हें इंडस्ट्री का सबसे चार्मिंग और उत्साहित अभिनेता माना जाता है। उनकी उम्र में जहां बहुत से सितारे बूढ़े नजर आने लगते हैं तो अनिल की गिनती आज भी जवानों में ही होती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार 'एके वर्सेज एके' में नजर आए थे। वो बहुत जल्द नीतू कपूर संग फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed