देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है और आए दिन लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में बहुत से सेलेब्स आगे आकर मदद कर रहे हैं। कई सेलेब्स निजी तौर पर लोगों की मदद कर रहे हैं तो वहीं कुछ सितारे फंड इकट्ठा कर रहे हैं ताकि और भी बड़े स्तर पर लोगों की मदद कर सके। इसमें बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। प्रियंका ने अपने पति निक के साथ मिलकर फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर साझा की। प्रियंका और निक ने 'गिव इंडिया' के नाम से ये रकम जुटाई है जिससे देश को कोरोना महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। अब इस रकम के इकट्ठा होने के बाद इसके इस्तेमाल का भी वक्त आ गया है ऐले में प्रियंका ने गिव इंडिया के सीईओ से बातचीत में कहा है कि ये देखना चाहिए कि इन रुपयों का इस्तेमाल कहां करना है।
कोरोना से जंग: प्रियंका और निक ने भारत के लिए जमा किए 22 करोड़ रुपये, बताया कहां खर्च होगी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका ने लिखा, 'अतुल सतीजा 'गिव इंडिया' के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन जगहों पर भी चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर 'टुगेदर फॉर इंडिया' में जुटाए गए धन की सबसे अधिक जरूरत है। बता दें कि इस राशि का इस्तेमाल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा'।
In conversation with @atulsatija (Founder 2.0 and CEO of @GiveIndia) to address the key questions and discuss other areas where the funds are most needed from our fundraiser #TogetherForIndia. https://t.co/pbORDZ1RDu pic.twitter.com/fl2eEMrV2g
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत की बिगड़ती स्थिति देख अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि, 'मेरे देश की स्थिति गंभीर है। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा था मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोना से पीड़ित है। अमेरिका ने 550 मिलियन से ज्यादा वैक्सीन ऑर्डर की है। हालांकि इतने की जरूरत नहीं है'।
बता दें कि फंड रेजिंग के दौरान लोगों से मदद मिलने पर भी प्रियंका ने आभार जताया था। उन्होंने कहा 'इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।‘
इसके साथ ही उन्होंने भारत की स्थिति से अवगत कराते हुए लिखा था, 'भारत मेरा घर है और लोग वहां मर रहे हैं। एक वैश्विक समुदाय के रूप में हमें आगे आना चाहिए। मैं बताती हूं कि आखिर क्यों हमें एक दूसरे की फिक्र करनी चाहिए। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होता, कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आगे आइए और इस महामारी के वक्त मदद करिए।'