रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' कई दिनों से विवादों में बना हुआ है। पिछले दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो को लेकर बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था, 'मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया था। मुझसे कहा गया सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया जैसा भी गाएं उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है।' इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने भी अमित कुमार का मजाक उड़ाया था। लेकिन ये बात यही नहीं रुकी इसके बाद इंडियन आइडल के पहले सीजन के विजेता और सिंगर अभिजीत सावंत ने भी शो के ड्रामे और कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी बात रखी। लगातार चर्चा में बने इस शो को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इस विशेष एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उनके अलावा, मंच पर सिंगर कुमार सानू, रूप कुमार राठौड़ और अनुराधा पौडवाल भी थे। खबरों के अनुसार, जब कुमार सानू ने एक कंटेस्टेंट की गायिकी की तारीफ की, तो शो के होस्ट आदित्य नारायण ने ऐसा सवाल किया था, जिसके बाद दर्शक उन्हें ट्रोल करने लग गए थे।
इंडियन आइडल 12: कुमार सानू से सवाल करने पर आदित्य नारायण हुए ट्रोल, शनमुखप्रिया को बाहर करने की उठी मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों को लगता है कि आदित्य ने अमित कुमार पर तंज कसते हुए यह बात बोली थी। दरअसल, आदित्य कहते हैं, 'मैं ये सवाल सानू दा, रूप कुमार राठौड़ और अनुराधा जी से पूछना चाहूंगा कि ये जो आपने कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है वो अपने दिल से की है या फिर हमारी टीम में से किसी ने ऐसा करने के लिए बोला था?'
वहीं, दर्शक आदित्य को ट्रोल करने के अलावा 'इंडियन आइडल 12' की कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, लोगों को उनकी सिंगिंग पसंद नहीं आई, जो उन्होंने कंटेस्टेंट आशीष के साथ दी थी। लोग उन्हें साफ-साफ कह रहे हैं कि सिंगिंग का मतलब चिल्लाना नहीं होता। एक फैन ट्वीट करते हैं, 'उस शो के बारे में क्या कहें, जहां नचिकेत और सिरीशा जैसे सिंगर बाहर हो गए हैं, लेकिन शनमुखप्रिया और शाउटिंग ब्रिगेट अभी भी वहां है?'
सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 को लेकर सबसे बड़ा विवाद हुआ, जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने मेकर्स की पोल खोल दी थी।उन्होंने कहा था 'हां मैं जानता हूं एपिसोड को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सच्चाई ये है कि कोई भी किशोर कुमार की तरह नहीं गा सकता। उनका व्यक्तित्व पहाड़ के जैसा ऊंचा था। आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में कुछ पता नहीं है। वो बस रूप तेरा मस्ताना' और 'आराधना' के बारे में जानते हैं।'
इसके बाद से आदित्य नारायण ने उसी वक्त अमित कुमार के बयान पर अपने विचार साझा किए थे। आदित्य नारायण ने कहा था, 'अमित जी ने कई मौकों पर हमारे शो, कंटेस्टेंट्स और टीम की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने तो वहां हमें किशोर दा से जुड़े कई पर्सनल किस्से और कहानियां सुनाए थे। अगर वो शो में किसी बात से खुश नहीं थे तो उन्हें शूटिंग के समय ही बोल देना चाहिए था। हमें ज्यादा खुशी तब होती अगर हम उनके इनपुट्स डालकर एपिसोड में कुछ बदलाव कर पाते।'