{"_id":"5cf25e8fbdec220769795719","slug":"anil-kapoor-shared-majnu-bhai-horse-and-donkey-painting-from-the-film-welcome","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वेलकम' फिल्म के 'मजनू भाई' की पेंंटिंग पहुंची बकिंघम पैलेस, अनिल कपूर ने शेयर की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वेलकम' फिल्म के 'मजनू भाई' की पेंंटिंग पहुंची बकिंघम पैलेस, अनिल कपूर ने शेयर की तस्वीर
Sun, 02 Jun 2019 07:01 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 02 Jun 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
Majnu Bhai painting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और नाना पाटेकर की साल 2007 आई फिल्म वेलकम तो हर किसी को याद होगी। इस फिल्म में मजनू भाई और उदय शेट्टी की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर न केवल दर्शकों को खूब हंसाया बल्कि इस जोड़ी ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। फिल्म में अनिल कपूर ने डॉन के अलावा पेंटर का भी किरदार निभाया था।
anil kapoor
- फोटो : file photo
फिल्म में अनिल कपूर की गधे और घोड़े वाली पेंटिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वायरल पेंटिंग को अब खुद अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। हाल ही में लंदन में 'क्रिकेट के महाकुंभ' विश्व कप का रंगारंग आयोजन के साथ आगाज किया गया। ये आयोजन लंदन के बकिंघम पैलेस के पास बने लंदन मॉल में किया गया।
Majnu Bhai horse and donkey painting
- फोटो : Twitter
इस कार्यक्रम में इंग्लैंड के राजपरिवार के सदस्य व महारानी भी शामिल हुईं। महारानी ने विश्व कप का हिस्सा बनीं सभी देश की टीमों को बधाई दी और सभी टीम के कप्तानों के साथ तस्वीर में भी खिंचवाई। महारानी से मुलाकात की इस तस्वीर में सभी खिलाड़ियों के पीछे एक पेंटिंग नजर आ रही थी। ये पेटिंग मूल रूप से एक व्यक्ति के घोड़े की बनी हुई थी, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पेटिंग को फोटोशॉप करके मजनू भाई की गधे और घोड़े वाली पेंटिंग बना दी।
It was an honour meeting Her Majesty the Queen and Prince Harry at the Buckingham Palace yesterday. @RoyalFamily pic.twitter.com/m552H9tPlt
— Virat Kohli (@imVkohli) May 30, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Buckingham Palace
- फोटो : Twitter
इस गधे और घोड़े वाली पेंटिंग को अनिल कपूर ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मजनू भाई की पेंटिंग दूर-दूर तक फैल रही है।' इस ट्वीट में उन्होंने वेलकम फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी को भी टैग किया है। वहीं अनिल कपूर के फैंस भी उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Majnu Bhai’s art has travelled far and wide @BazmeeAnees! This is literally priceless! 😂😂😂 pic.twitter.com/vI04OG5pAZ
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 31, 2019
विज्ञापन
Welcome
- फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म वेलकम साल 2007 में आई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर के अलावा अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, परेश रावल, फिरोज खान, मल्लिका शेरावत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।