{"_id":"5cf3246fbdec22078f24df14","slug":"salman-khan-says-katrina-is-not-lucky-charm-for-him-duing-movie-bharat-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना को अपना लकी चार्म नहीं मानते सलमान खान, जानिए 'भाई' ने ऐसा क्यों कहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना को अपना लकी चार्म नहीं मानते सलमान खान, जानिए 'भाई' ने ऐसा क्यों कहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 02 Jun 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम (beingsalmankhan)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और कटरीना कैफ ने अपनी फिल्म भारत की प्रमोशन में खुद को पूरी तरह से झोंक दिया है। दोनों ही आए दिन फिल्म की प्रमोशन के चलते कहीं ना कहीं स्पॉट हो रहे हैं और इस दौरान वह मीडियाकर्मी के सवालों पर खुलकर जवाब भी देते दिख रहे हैं। सलमान और कटरीना फिल्म भारत को लेकर अब तक कई प्रमोशनल इवेंट कवर कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। अब सलमान ने एक इंटरव्यू में कटरीना को लेकर बेहद चौंकाने वाली बात कही है।
2 of 4
salman katrina
- फोटो : social media
पहले आपको बता दें कि ईद पर हर साल की तरह इस बार भी भाईजान अपने फैन्स के लिए तोहफा लेकर आए हैं। इस बार वह भारत के रूप में अपने फैन्स को ईद मुबारक करने जा रहे हैं। फिल्म भारत आगामी 5 जून को सिनेमाघरों में लग जाएगी। सलमान के फैन्स को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले दोनों की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
3 of 4
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : social media
अब आपको बताते हैं कि सलमान खान ने फिल्म भारत के सिलसिले में दिए एक इंटरव्यू में इस बात पर हामी भरी है कि उनकी को-स्टार कटरीना कैफ उनके लिए लकी चार्म नहीं हैं। जब सलमान से पूछा गया कि कटरीना उनके लिए लकी चार्म है तो उन्होंने एक उदाहरण देते हुए ये बात समझाई। उन्होंने कहा 'यदि वे मेरे लिए लकी चार्म होतीं तो फिल्म युवराज बॉक्स ऑफिस पर सफल होती, मुझे लगता है कि यहां पर मैं लकी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के लिए बता दें कि सलमान और कटरीना की जोड़ी वाली फिल्में मैंने प्यार क्यों किया, पाटर्नर, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में सुपरहिट हुईं। वहीं, फिल्म युवराज दर्शकों को थिएटर तक लाने में असफल रही थी। इधर, कटरीना ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग डिनर पर जाना चाहती हैं। अभिनेत्री ने पीएम मोदी के अलावा मर्लिन मुनरो और कोंडोलीजा संग भी डिनर करने की इच्छा जाहिर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।