प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बॉलीवुड में कई स्टार्स फैन्स हैं। ऐसे में पीएम मोदी भी मौका मिलने पर फिल्मी सितारों से मिलना नहीं भूलते हैं। बीते कुछ समय में पीएम मोदी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों संग मीटिंग करते भी नजर आए थे। इधर, सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' की मुख्य अभिनेत्री कटरीना कैफ ने पीएम मोदी को लेकर अपनी एक इच्छा जाहिर की है। दरअसल, अभिनेत्री पीएम मोदी संग डिनर पर जाना चाहती हैं। जानिए क्यों..?
पीएम मोदी संग डिनर करना चाहती हैं कटरीना और सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे समेत मनोरंजन की बड़ी खबरें
जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड ( GQ 100 Best Dressed Awards 2019) का शनिवार रात मुंबई में आयोजन हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने दस्तक दे अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा। करण जौहर, कटरीना कैफ और सोनम कपूर जैसे बॉलीवुड स्टार्स भी यहां अपने रंग में दिखे। इस दौरान अमर उजाला के हाथ लगी इस समारोह की ये ताजा तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं।
पढ़ें: GQ अवॉर्ड में लगा बॉलीवुड स्टार्स का मेला, देखें कटरीना से लेकर करण जौहर का ड्रेसिंग स्टाइल
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में छाईं एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की ड्रेस को लेकर चिंता जाहिर की है। ये बात कटरीना ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो BFFs With Vogue में बोली है। कटरीना के इस खुलासे की काफी चर्चा में हो रही है।
पढ़ें: कटरीना कैफ ने जाह्नवी की शॉर्ट ड्रेस पर बोली बड़ी बात, कहा 'मुझे होती है उनकी चिंता'
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना सहित डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजन के खिलाफ अपारधिक मामला दर्ज हुआ है। इन तीनों पर फिल्म बाला के असिस्टेंट डायरेक्टर कमलकांत चंद्रा ने चोरी,धोखाधड़ी और विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पढ़ें: आयुष्मान सहित फिल्ममेकर्स पर लगा कहानी चोरी करने का आरोप, धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज
टीवी सीरियल एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। दलजीत 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से लाइमलाइट में आई थीं। दलजीत की शादी साल 2009 में शालीन भनोत से हुई थी लेकिन शादी के 6 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। खबरों की मानें तो दलजीत जल्द ही दोबारा शादी करने वाली हैं।
पढ़ें: दोबारा सात-फेरे लेने जा रहीं टीवी की ये एक्ट्रेस, शादी के 6 साल बाद ही ले लिया था तलाक