प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बॉलीवुड में कई स्टार्स फैन्स हैं। ऐसे में पीएम मोदी भी मौका मिलने पर फिल्मी सितारों से मिलना नहीं भूलते हैं। बीते कुछ समय में पीएम मोदी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों संग मीटिंग करते भी नजर आए थे। इधर, सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' की मुख्य अभिनेत्री कटरीना कैफ ने पीएम मोदी को लेकर अपनी एक इच्छा जाहिर की है। दरअसल, अभिनेत्री पीएम मोदी संग डिनर पर जाना चाहती हैं।
पीएम मोदी संग डिनर करना चाहती हैं कटरीना कैफ, सलमान खान ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'भारत' की प्रमोशन के चलते दिए इंटरव्यू में कटरीना ने इस बात का खुलासा किया। इस दौरान अभिनेत्री ने उन तीन लोगों के नामों को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की जिनके साथ वह डिनर पर जाना चाहती हैं। इन तीन नामों में देश में दूसरी बार सत्ता संभाल रहे पीएम मोदी का नाम भी शामिल है। बाकी दो में उन्होंने मर्लिन मुनरो और कोंडोलीजा राइस का नाम लिया। वहीं जब सलमान से इस सवाल पर तीन लोगों का नाम बताने को कहा, तो उन्होंने कहा- आई, मी और मायसेल्फ।
दरअसल, कटरीना और सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की प्रमोशन में जुटे हुए हैंं। इसलिए मीडिया में दे रहे इंटरव्यू में वे दोनों आए दिन कुछ ना कुछ नया बम फोड़ते नजर आते हैं। फिल्म 'भारत' 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म वैसे तो 5 दिन लंबे वीकेंड पर आ रही है, लेकिन इसके सामने वर्ल्ड कप के रूप में बड़ी चुनौती है। 5 जून को ही वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच है. वहीं दूसरा मैच रविवार को है, जो फिल्म की कमाई के लिहाज से बहुत बड़ा दिन है।
वहीं, फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में भी आ चुकी है। फिल्म के नाम 'भारत' को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने फिल्म के नाम को बदलने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि फिल्म के टाइटल 'भारत' से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म भारत के खिलाफ दायर की गई याचिका में कहा गया है कि फिल्म का टाइटल 'एंब्लेम्स एंड नेम्स अधिनियम की सेक्शन 3' का उल्लंघन करता है। गौरतलब है कि इस एक्ट के तहत 'भारत' शब्द का इस्तेमाल किसी भी तरह के फायदे के लिए नहीं किया जा सकता है।