{"_id":"5ce135cbbdec22073b652d6d","slug":"anil-kapoor-shared-photo-with-wife-sunita-kapoor-on-his-35-marriage-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की 35वीं सालगिरह पर अनिल कपूर ने पत्नी के लिए शेयर की ये रोमांटिक पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की 35वीं सालगिरह पर अनिल कपूर ने पत्नी के लिए शेयर की ये रोमांटिक पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 19 May 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anil Kapoor, Sunita Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर 19 मई को अपनी शादी की सालगिरह मनाते हैं। उन्होंने साल 1984 में सुनीता कपूर के साथ शादी की थी। बताया जाता है कि शादी से पहले अनिल कपूर और सुनीता ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। अब उनकी शादी को 35 साल पूरे हो चुके हैं।
Trending Videos
2 of 5
Anil Kapoor Sunita Kapoor
- फोटो : instagram
अपनी 35वीं शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर किया है। उन्होंने सुनीता के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद प्यार भरा कैप्शन लिखा है, जिसे अनिल कपूर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Anil Kapoor Sunita Kapoor
- फोटो : instagram
उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'मेरी जिंदगी में अब तक जो कुछ भी अच्छा हुआ है उसके लिए तुम सबसे खास हो, साथ बिताई गई हमारी जिंदगी एक बड़े एडवेंचर जैसी रही और मैं इस चीज को नहीं बदलना चाहूंगा। तुम मेरा प्यार थी, हो और मेरी आखिरी सांस तक रहोगी। तुम्हारा प्यार और सपोर्ट से मुझे पता चला है कि मैं क्या हूं।'
अनिल कपूर पत्नी सुनीता के लिए कैप्शन में आगे लिखते हैं कि, '11 साल की डेटिंग और 35 साल की शादी! अपनी जिंदगी के आने वाले 46 साल तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं। शादी की सालगिरह मुबारक, सुनीता कपूर! तुम्हें ढेर सारा प्यार'। अनिल कपूर के फैंस भी कमेंट में उनको 35वीं शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Anil Kapoor, Sunita Kapoor
- फोटो : social media
वहीं अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपने माता-पिता को शादी की सालगिरह पर बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अपने माता-पिता को उनके शादी के 35 साल पूरे होने पर बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X