अनिल कपूर बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर कहे जाते हैं। वह 66 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं, जिसमें वह ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर लगाई दौड़, यूजर्स ने पूछ डाले मजेदार सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने अपनी यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीर और वीडियो को साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- फाइटर मोड ऑन। इस दौरान एक्टर ब्लैक कलर के ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन मास्क भी लगाया हुआ है।
View this post on Instagram
बॉलीवुड कलाकारों ने की अनिल की तारीफ
इस तस्वीर पर कई फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी एक्टर के इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने कमेंट किया है- फाइटर, तो वहीं बिपासा बसु ने भी कमेंट किया है- वाव। साथ ही होस्ट मनीष पॉल ने भी अनिल कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट किया है- उन्होंने लिखा मैन ऑन मिशन, इसके अलावा एक्टर रोहित शराफ ने लिखा-यू आर अनबिलेवल।
फैंस ने अनिल को कहा एवरग्रीन
वहीं, फैंस भी एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ऑलवेज एवरग्रीन। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इनकी उम्र नहीं बढ़ती है। हालांकि कुछ यूजर्स उनके ऑक्सीजन मास्क लगाने को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-अगर मास्क लगाने की जरुरत पड़ रही है तो दौड़ क्यों रहे हो?
Bhojpuri: ये भोजपुरी सितारे पर्दे पर निभा चुके हैं फीमेल किरदार, अदाओं का जादू चला फैंस को किया दीवाना
फिल्म एनिमल में नजर आएंगे अनिल
आपको बता दें कि हाल ही में अनिल कपूर फिल्म जुगजुग जीयो में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर ने काम किया था, इसके बाद वह जल्द ही संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल में दिखाई देंगे। इस फिल्म रणबीर कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर और अनिल के साथ रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी दिखाई देंगे।
Nayanthara: फैन ने वीडियो बनाया तो गुस्से में लाल-पीली हुईं नयनतारा, अभिनेत्री ने दे डाली फोन तोड़ने की धमकी