{"_id":"601f13f08ebc3ed27254557c","slug":"anil-kapoor-speaks-out-on-upcoming-biopic-of-abhinav-bindra-with-son-harshvarshan-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गलत जानकरी देने पर अनिल कपूर ने लगाई डांट, गुस्सा देख यूजर ने डिलीट कर दी ट्वीट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गलत जानकरी देने पर अनिल कपूर ने लगाई डांट, गुस्सा देख यूजर ने डिलीट कर दी ट्वीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 07 Feb 2021 04:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अनिल कपूर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो अनिल कपूर हमेशा खुशहाल मिजाज में हंसते मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा वाकया हो गया है जब उन्हें सख्त लहजा अपनाना पड़ा है। यह पूरा मामला अनिल कपूर की आगामी फिल्म से संबंधित है जिसके बारे में बीते कुछ दिनों से अफवाहें उड़ रही थीं।
2 of 6
anil kapoor
- फोटो : social media
दरअसल एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा पर बन रही बायोपिक फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। इसका काम अभी पूरी तरह ठप पड़ गया है। इस दावे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं।
3 of 6
Anil Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस फिल्म में अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रिन शेयर करने वाले थे। दावा किया गया था कि अनिल हर्षवर्धन अपनी नई फिल्म 'थार' पर फोकस करने के कारण इस बायोपिक पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए फिलहाल इसे रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Anil Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन सब चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगाते हुए अनिल कपूर ने खुद प्रतिक्रिया दी है। जिस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया था उसकी लिंक साझा करते हुए अनिल ने साफ लिखा है कि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
अनिल कपूर ने किया ट्वीट
अनिल ने लिखा कि यह गलत जानकारी है, अपने सूत्रों की जांच करें। ऐसे में अब यह साफ हो गया है कि अभिनव की बायोपिक का काम बिल्कुल नहीं रुका है और हमें जल्द ही यह फिल्म देखने को मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।